मोहन कैबिनेट का फैसला, तुअर को मंडी शुल्क से छूट

भोपाल । मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें तबादला नीति की अवधि को आगे बढ़ाना भी शामिल है। बैठक के दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, तबादला अवधि 10 जून को समाप्त हो रही थी, जिसे 17 जून तक बढ़ा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग का पोर्टल बनने में हुए विलंब के चलते कैबिनेट बैठक में यह आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। प्रदेश के तुअर दाल किसानों को बड़ी राहत देते हुए तुअर को मंडी शुल्क से छूट देने का निर्णय लिया गया। अभी 100 रुपए पर 1 रुपए मंडी शुल्क लगता था। मुख्यमंत्री सुदूर सड़क संपर्क योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इस योजना में 30000 किलोमीटर से अधिक सड़क बनाई जाएगी। कामकाजी महिलाओं के लिए चार हॉस्टल बनाने को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। इससे पहले कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रस्ताव पारित कर धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *