राज की माँ ने कहा : ‘मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता, सोनम को दीदी पुकारता था’…

इंदौर । इंदौर में राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में मेघालय पुलिस राज कुशवाह को गिरफ्तार कर शिलांग ले गई है। इसके बाद से राज के परिवार में मातम है। विधवा मां और दो बहनों को रो-रोकर बुरा हाल है। एक बहन गांव में है। राज कुशवाह के परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। हालांकि इनके पिता सालों पहले इंदौर आ गए थे। राज के पिता का कोरोना काल में निधन हो गया था। परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पड़ोसियों ने चंदा जमा कर अंतिम संस्कार किया था। अब बेटे की गिरफ्तारी के बाद मां पूरी तरह टूट चुकी है। मां का कहना है कि राज का सोनम के साथ कोई अफेयर नहीं था। यदि अफेयर होता तो वह बताता। वो किसी से फोन पर बात तक नहीं करता था। उसे फंसाया गया है। मां के मुताबिक, मेरा बेटा बहुत सीधा है। वह दूसरों की दया देखता था। किसी के पास चप्पल नहीं होती, तो अपनी देकर नंगे पांव घर आता था। वह सोनम के भाई की कंपनी में काम करता था। मां ने बताया कि वहां सोनम भी आती थी और इस दौरान कभी को बात हुई हो तो इसका मतलब यह नहीं कि उसका अफेयर था। मां के मुताबिक, बेटे को जेल हुई तो वो आत्महत्या कर लेंगे। राज की बहन ने बताया कि हम सभी गांव गए थे क्योंकि वहां मामा के घर में शादी थी। भाई गांव नहीं आया, क्योंकि उसे यहां मकान का किराया देना था और बहनों का एडमिशन करवाना था। बहन के मुताबिक, राज तो सोनम को बहन मानता था, तो दोनों में अफेयर कैसे हो सकता है।वहीं, एक पड़ोसी ने कहा कि राज बहुत सीधा लड़का है। उसने कभी ऐसी हरकत नहीं की। कभी उसे सोनम के साथ नहीं देखा गया। पड़ोसियों के मुताबिक, यह पूरी साजिश सोनम की है, उसे सरेराह सजा दी जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal