कर्म तो सब करते हैं, भाग्य परमात्मा देता है

भोपाल में आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ, सीएम बोले

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रशासन अकादमी भोपाल में आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सिविल सर्विस मीट 2024 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि कर्म तो सब लोग करते हैं, भाग्य परमात्मा देता है। आपने इस मार्ग पर चलते हुए न केवल कर्म किया बल्कि भाग्य भी पाया। इसलिए मैं आपको दोनों तरह से बधाई देना चाहता हूं। इतने बड़े देश में, इतनी बड़ी आबादी में यदि आईएएस अधिकारियों की संख्या देखी जाए तो नगण्य है।
सीएम मोहन ने अपने सम्बोधन में कहा कि इतने बड़े देश की  इतनी विविधता और चुनौतियों के बीच, हमारे देश की दुनिया में जो पहचान बनी है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका आईएएस अधिकारियों की है। यह निश्चित रूप से हमारे लिए गौरवान्वित करने वाली बात है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने आम जनता के द्वारा उनको मुख्यमंत्री बनाने का मौका देने के लिए आभार भी प्रकट किया।

 वह चाय वाले को पता था
 सीएम ने कहा कि पढ़े-लिखे होने के बावजूद मनमोहन सिंह जी को नहीं मालूम था कि जीरो बैलेंस पर अकाउंट खुल सकता है। लेकिन ये चाय वाले को मालूम था। सीएम ने श्रीमद् भागवत का एक दृष्टांत भी सुनाया। सीएम ने कहा कि कर्म तो सब लोग करते हैं, भाग्य परमात्मा देता है। आपने इस मार्ग पर चलते हुए न केवल कर्म किया बल्कि भाग्य भी पाया। इसलिए मैं आपको दोनों तरह से बधाई देना चाहता हूं। इतने बड़े देश में, इतनी बड़ी आबादी में यदि आईएएस अधिकारियों की संख्या देखी जाए तो नगण्य है। इतने बड़े देश की, इतनी विविधता और चुनौतियों के बीच, हमारे देश की दुनिया में जो पहचान बनी है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका आईएएस अधिकारियों की है। यह निश्चित रूप से हमारे लिए गौरवान्वित करने वाली बात है।

21 दिसंबर को बोट रेस से शुरुआत
सुबह सर्विस मीट की शुरुआत बोट क्लब पर बोट रेस से होगी। इसके बाद टी20 फुटबॉल, कुकिंग कॉम्पिटिशन, टी5 क्रिकेट, फन गेम, पेंटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पूल, कैरम, बिलियर्ड, ब्रिज और अंताक्षरी का आयोजन किया जाएगा। अरेरा क्लब में ही डीजे नाइट होगी।

22 दिसंबर को होंगे ये कार्यक्रम
सुबह साइक्लिंग के बाद अरेरा क्लब में टंग आफ वॉर, क्विज, डम शिराज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पूल, बिलियर्ड, ब्रिज का आयोजन किया जाएगा। प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन के साथ सर्विस मीट का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet