Ram Kapoor Weight Loss: राम कपूर के 6 पैक एब्स देख फैंस रह गए हैरान, बदलाव पर सब चकित

छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल्स का जिक्र होता है तो कसम नाटक का नाम जरूर लिया जाता है। टीवी के इस चर्चित सीरियल में अहम किरदार की भूमिका राम कपूर और प्राची देसाई ने निभाई। दोनों ही टीवी के बाद बॉलीवुड में भी अपने अभिनय को प्रदर्शन कर चुके हैं। प्राची अक्सर अपनी फिटनेस से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। अब राम कपूर ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट हिलाकर रख दिया है। 

51 वर्षीय राम कपूर को आखिरी बार युधरा फिल्म में देखा गया। बीते कुछ समय से वह सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। एक्टर की लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। राम ने उस उम्र में वजन घटाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाने का काम किया है, जब आमतौर पर लोग बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं।

राम कपूर ने शेयर की वेट लॉस की तस्वीर

एक्टर राम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ एक फोटो शेयर की। इसमें वह काफी फिट नजर आ रहे हैं। एक्टर ने फोटो पर लिखा है कि उन्होंने 42 किलो वजन (Ram Kapoor Transformation) कम किया है। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा कि दोस्तों नमस्कार, इंस्टाग्राम से कुछ दिनों पर एक्टिव न रहने के लिए माफ करें। दरअसल, मैं खुद पर काम कर रहा था और इसी वजह से सोशल मीडिया से दूर था।

फैंस हैरानी के साथ दे रहे हैं रिएक्शन

राम कपूर के वजन घटाने की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। फैंस एक्टर की वेट लॉस जर्नी पर लगातार रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह आपकी क्षमता और दृढ़ निश्चय के कारण संभव हुआ है।' दूसरे ने टिप्पणी कि 'क्या जबरदस्त बदलाव है, मुझे आपका बड़े अच्छे हैं लगते वाला लुक अच्छा लगा।' एक अन्य यूजर ने कहा कि वह उनके पहले वाले लुक को ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, ज्यादातर यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लव इमोजी भी पोस्ट की है। 

इन सीरीयल्स में काम कर चुके हैं राम कपूर

टीवी के पॉपुलर अभिनेता राम कपूर के करियर की बात करें तो उन्हें कसम के अलावा कई बड़े सीरियल्स में देखा जा चुका है। इसमें बड़े अच्छे लगते हैं, कुछ कुछ लोचा है, युध्रा, हमशक्ल और कले तू भी मौहब्बत जैसे टीवी के पॉपुलर सीरीयल्स का नाम शामिल है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobet