झारखंड के गुमला जिले में बर्थडे पार्टी मनाने के नाम पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

गुमला: गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग छात्रा को जन्मदिन की पार्टी में चलने का बहाना बनाकर उसके दोस्त कार में बैठाकर घुमाने ले गए. शहर के होटल में एक दोस्त का बर्थडे मनाने की बात कह कर सभी ले गए. जहां सब ने एक साथ मिलकर खाना खाया और आरोपियों ने नाबालिग को जमकर शराब पिलाई. नशे में टल्ली होने के बाद सब ने मिलकर उसके साथ बारी-बारी रेप की घटना को अंजाम दे डाला.

दो दिन बाद दर्ज कराई शिकायत
आरोपियों ने नाबालिग को किसी से भी वारदात के बारे में जिक्र नहीं करने को कहा और धमकी दी कि अगर वह ऐसा करेगी तो ठीक नहीं होगा. वारदात के दो दिन बाद पीड़िता चुप रही. आखिरकार उसने अपने साथ हुई सामूहिक दरिंदगी के बारे में परिजनों को बताया. इसके बाद वह अपनी मां के साथ चैनपुर थाना पहुंची और पांच युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

5 में से 2 आरोपी गिरफ्तार
इधर नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर गुमला जिला के चैनपुर थाना की पुलिस ने गैंग रेप की घटना में शामिल 5 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान राहुल के रूप में की गई है. जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है. सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल तीन आरोपी जिनकी पहचान अमन टोप्पो, आकाश कुजूर और आनंद के रूप में की गई है. फिलहाल तीनों आरोपी फरार है, जिनकी धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है.

बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर कार में बैठाया
घटना के संदर्भ में पुलिस ने बताया कि 15 साल की पीड़िता 9वीं की छात्रा है. किराये का कमरा लेकर रह रही थी और पढ़ाई कर रही है. इसी बीच 10 दिसंबर को पीड़िता और उसकी सहेली को उन लोगों का एक पूर्व परिचित दोस्त मिला जिसका नाम आकाश था. युवक के बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कह कर उन दोनों को कार में बैठा कर ले गया. जिस गाड़ी में पीड़िता को शख्स बिठाकर ले गए थे उस गाड़ी की तलाश भी पुलिस कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort