प्रदेश में पहली बार सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

भोपाल । प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में लंबे समय बाद कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसी दिन मप्र कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। जिसमें महिला, किसान, युवा, सेवा दल समेत कांग्रेस की अन्य इकाईयां भी शामिल होंगी। जिलों से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का भोपाल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। विधानसभा घेराव के माध्यम से मप्र में कांग्रेस के नेता एकजुट होने का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ नेता अभी सिर्फ सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस के विधानसभा घेराव का समर्थन कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पिछले कई दिनों से सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने हाल ही में प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में अलग-अलग इकाइयों के जिले से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक की है। प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश कांगे्रस नेताओं के बीच समन्वय की भूमिका निभा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मप्र कांग्रेस के सभी नेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा घेराव का सोशल मीडिया पर समर्थन किया है, लेकिन मैदान से आधे नेता गायब हैं। प्रदेश कांगे्रस ने सभी नेताओं को संदेश भिजवाया है कि जो जनता के लिए संघर्ष करेगा, वही संगठन में पद पाएगा। निकट भविष्य में जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होने जा  रही हे।

महिला, युवा, किसान और सेवा की उमड़ेगी भीड़
मप्र कांग्रेस के आह्वान पर मप्र विधानसभा का घेराव करने के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति कांग्रेस, महिला, युवा, किसान कांगे्रस के अलावा सेवादल भी बड़ी संख्या में भोपाल जुटेगी। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा  पटेल ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही हैं। साथ ही उनसे किए वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। इसके विरोध में प्रदेश भर से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भोपाल में विरोध प्रदर्शन करेंगी। इसी तरह मप्र किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक दिनेश गुर्जन ने बताया कि किसानों को समर्थन मूल्य पर फसलों के भाव नहीं मिल रहे हैं। खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। प्रदेश भर से किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचेंगे। मप्र कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष  योगेश यादव ने बताया कि सरकार जनता से किए वादों को पूरा नहीं कर रही है। कांग्रेस सेवादल सरकार की नीतियों के विरोध में विधानसभा का घेराव करने आएगा। प्रदेश भर से पदाधिकारी आएंगे। इसी तरह अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम और अनुसूचित जाति कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि इन वर्गों पर अत्याचार हो रहा है। हितों की रक्षा नहीं हो रही है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र यादव ने बताया कि युवाओं से किए वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। रोजगार का संकट है। प्रदेश भर से युवा विधानसभा का घेराव करने के लिए आएंगे।

जिनके समर्थक ज्यादा, वह पद का दावेदार
प्रदेश कांग्रेस में इसी महीने बड़ा बदलाव होना है। आधे से ज्यादा जिलाध्यक्षों से लेकर मंडल स्तर पर भी बदलाव होगा। इसके अलावा मप्र कांग्रेस की अन्य इकाइयों के  पदाधिकारी भी बदल सकते हैं। ऐसे में संगठन में बदलाव से पहले प्रदेश कांग्रेस ने सभी नेताओं को संदेश भिजवाया है कि जो ज्यादा संख्या में विधानसभा घेराव में भीड़ लेकर आएगा। वह संगठन में पद पाने का दावेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalporno siteleri HDbursa escort