MP Pre Board Exam 2025: एमपी 10वीं-12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी 2025 से शुरू

MPBSE 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने  एमपी प्री बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है.  प्री बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 16 जनवरी 2025 से शुरू होंगी. 16 जनवरी को एमपी प्री बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2025 हिन्दी विषय के साथ शुरू होंगी जबकि एमपी प्री बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2025 फिजिक्स और इकोनॉमिक्स पेपर के साथ आयोजित की जाएंगी. MP BOARD कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले सभी स्टूडेंट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in से प्री बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

प्री बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2025 सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. एमपी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी प्रीबोर्ड परीक्षाएं 2025 सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगी. बोर्ड ने MPBSE प्री बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट जारी करते हुए कहा कि अगर प्री बोर्ड के दौरान सरकार द्वारा किसी तरह की छुट्टी की घोषणा की जाती है. तो परीक्षा कैंसिल नहीं होगी और निर्धारित समय पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा.

MP High School Pre Board Exam Date Sheet 2025

16 जनवरी 2025 – हिन्दी
17 जनवरी 2025 – सामाजिक विज्ञान
18 जनवरी 2025 – संस्कृत
20 जनवरी 2025 – अंग्रेजी
21 जनवरी 2025 – गणित
22 जनवरी 2025 – विज्ञान

MP Higher Secondary Pre Board Exam Time Table 2025

16 जनवरी 2025 – भौतिकी शास्त्र/अर्थशास्त्र/एनीमल हसबैंडरी, मिल्क ट्रेड पॉल्ट्री फॉर्मिंग एंड फिशरीज/विज्ञान के तत्व
17 जनवरी 2025 – हिन्दी
18 जनवरी 2025 – अंग्रेजी
20 जनवरी 2025 – गणित/भूगोल
21 जनवरी 2025 – इन्फॉरमेटिकल प्रैक्टिसेस/राजनीति शास्त्र/जीव विज्ञान
22 जनवरी 2025 – रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/एलीमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर/ गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
23 जनवरी 2025 – समाजशास्त्र/लेखाशास्त्र/क्राप प्रोडक्शन एंड हर्टिकल्चर/ शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
24 जनवरी 2025 – संस्कृत

MP BOARD कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में

MP BOARD कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाएंगी. MP BOARD कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की ही प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी 2025 से शुरू होंगी. प्री बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2025 हिन्दी विषय के साथ जबकि प्री बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2025 फिजिक्स और इकोनॉमिक्स पेपर के साथ शुरू होगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope