बिहार में ED की पूछताछ का दायरा बढ़ा, IAS अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नियों से की जाएगी पूछताछ

ED की जांच का सामना कर रहे बिहार के एक आईएएस अधिकारी और पूर्व विधायक की पत्नियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की ओर से दोनों की पत्नियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों महिलाओं से ED के अधिकारी कई मामलों में पूछताछ करेंगे। ED की ओर से लगातार आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को लेकर जांच जारी है। इसी क्रम में ED ने इनकी पत्नियों को तलब किया है।

पत्नियों से भ्रष्टाचार मामले में होगी पूछताछ
जानकारी के मुताबिक दोनों के पति अभी जेल में बंद हैं। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दोनों आरोपियों की पत्नियों से पूछताछ की तैयारी हो चुकी है। सूत्रों की मानें, तो इस पूछताछ के बाद कई लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है। ध्यान रहे कि बिहार में ऊर्जा विभाग के पूर्व प्रधान सचिव और सीनियर आईएएस अधिकारी रहे संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव पर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का आरोप है। दोनों के खिलाफ ED ने कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला था। उसके अलावा दोनों को रिमांड पर लेकर भी एजेंसी ने पूछताछ की।

संपत्ति के स्रोतों पर होगी जांच
वहीं अब संजीव हंस और गुलाब यादव की पत्नियों को समन भेजा गया है। ED ऑफिस में दोनों को हाजिर होना है। ED इन दोनों से भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक आईएएस संजीव हंस की पत्नी मोना हंस और गुलाब यादव की पत्नी अंबिका यादव को ED ने बुला लिया है। उनसे उनके पतियों की संपत्ति और बाकी आय के स्रोतों के बारे में ED जानकारी लेगी। इस पूछताछ में कुछ गंभीर खुलासे होने की संभावना है। वहीं बताया जा रहा है कि एजेंसी को दोनों आरोपियों की पत्नियों से जुड़ी बड़ी जानकारी हाथ लगी है।

कंपनी, CNG पंप में लाखों रुपये का लेनदेन
ध्यान रहे कि ED की जांच में कई तरह के खुलासे हुए थे। जिसमें साफ किया गया था कि संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव पूरी प्लानिंग के साथ संपत्ति बना रहे हैं। इसमें उन्होंने कई लोगों को शामिल किया था। जिसमें अपने परिजनों के अलावा दूर के रिश्तेदार और उनकी पत्नियां भी शामिल थीं। संजीव हंस की पत्नी मोना हंस उर्फ हरलो विलीन कौर और गुलाब यादव ने मिलकर मेसर्स प्रोग्रोथ इंटरप्राइजेज नाम की एक कंपनी बनाई थीं। जिसके अंतर्गत CNG पंप चलता था। कंपनी के इस खाते में लाखों रुपये के लेनदेन के बारे में पता चला है। वहीं गुलाब यादव की पत्नी अंबिका की ओर से अपने बैंक खाते में करोड़ों रुपये डिपॉजिट करने के सबूत मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope