दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत

दिल्ली के मोनेस्ट्री इलाके में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित DTC बस ने दो लोगों की जान ले ली. सोमवार रात तकरीबन 10:00 बजे DTC बस रिंग रोड पर मोनेस्ट्री की तरफ से आ रही थी. तेज रफ्तार बस ने मोनेस्ट्री के पास लोहे के बहुत बड़े पोल को टक्कर मारी. वहीं, पोल के गिरने से एक कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई. घटना के दौरान की चीख पुकार मच गई. पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पोल से टकराने से पुलिस कांस्टेबल और एक अन्य की मौत
दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने दो लोगों को रौंदा, जिसमें में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना सोमवार रात करीब 10:00 बजे की है. DTC बस रिंग रोड पर मोनेस्ट्री की तरफ से आ रही थी. इसी दौरान मोनेस्ट्री इलाके में तेज रफ्तार बस ने लोहे के एक पोल को जोरदार टक्कर मारी. पोल के पास एक शख्स खड़ा था जो इसकी जद में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

100 मीटर दूर जाकर हुई दूसरी मौत
DTC के ड्राइवर विनोद ने बस को वहीं पर नहीं रोका बल्कि चलाते हुए करीब 100 मीटर आगे तक ले गया और वहां पर बैरिकेड पर तैनात कांस्टेबल विक्टर भी इस लोहे के पोल की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई. DTC बस का ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद लोहे के पोल को बस में फंसा हुआ होने के बावजूद बस चलाता चला आ रहा था. पुलिस बैरिकेड से टक्कर होने के बाद बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई.

DTC ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
इस हादसे में सिविल लाइंस पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल विक्टर (27) की मौत हो गई, जो कि नागालैंड के रहने वाले थे. वहीं, मरने वाले दूसरे व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि कांस्टेबल विक्टर नाइट पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे. DTC बस का ड्राइवर पोल में टक्कर मारने के बाद बस को रोक देता तो दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विक्टर की मौत नहीं होती. फिलहाल पुलिस ने आरोपी DTC ड्राइवर विनोद को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort