UCC के मसले पर भड़की कांग्रेस प्रवक्ता, कहा- केंद्र थेथरई ना करे…

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार और राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा पहले उन राज्यों में यूनिफोर्म सिविल कोड लागू कर जहां उनका शासन है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पांच साल की उपलब्धियों के हिसाब से झारखंड सरकार का रिपोर्ट कार्ड ए प्लस है।
दूसरी ओर, उन्होंने यह भी दावा किया कि जनता भाजपा के कर्मों की सजा देगी, मुख्यमंत्री के तिरस्कार की सजा मिलेगी और झारखंड में एक बार फिर गठबंधन की सरकार बनेगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार ने पांच वर्ष पूरे किए हैं तो रिपोर्ट कार्ड साझा करना भी जरूरी है। उन्होंने सरकार के कार्यों के आधार पर ए प्लस मार्किंग की।

उन्होंने कहा कि झारखंड में 57 लाख महिलाओं को महिला सम्मान राशि दी जा रही है तो 42 लाख उपभोक्ताओं को 200 यूनिट फ्री बिजली और पुराने बिल के भुगतान से मुक्ति मिली है। राज्य के 4.5 लाख किसानों की ऋण माफी हुई तो 26 लाख परिवार को अबुआ आवास योजना का लाभ मिला है।

72 हजार पारा शिक्षकों का मानदेय बढ़ने एवं पुलिस कर्मियों को एक माह अतिरिक्त भुगतान का दावा भी उन्होंने किया। सर्वजन पेंशन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को पेंशन मिल रहा है।

भाजपा परिवार वाद पर कैसे कुछ बोल सकती है, जब 68 में से 33 टिकट परिवार के लोगों को दिया है। अर्जुन मुंडा की पत्नी, रघुवर की बहू समेत हर नाते-रिश्तेदार को टिकट दिया।

झारखंड को लौटाए बकाया के 1.36 लाख करोड़

सुप्रिया ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि उन्हें थेथरई छोड़कर 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये के बकाया को चुकाना चाहिए। 11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है, बहाना बनाना छोड़कर इन्हें चुनाव का मौसम है और जुमलों की बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों से सावधान रहने की बात भी की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने हर होली-दीपावली पर गैस सिलेंडर देने की बात कही थी, लेकिन यह हो नहीं सका। राजस्थान में भी 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा फेल हो गया है।
सुप्रिया ने भाजपा से कई सवाल भी पूछे। सरना धर्म कोड पर उन्हें स्टैंड क्लियर करने की चुनौती दी। कहा कि भाजपा संविधान से चिढ़ती है जबकि इससे ज्यादा पवित्र और सम्मानित कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort