झामुमो ने जारी की चौथी सूची, खूंटी से बदला प्रत्याशी; जानें किसे मिला मौका

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने गुरुवार को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। सरायकेला से गणेश महली को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रत्याशी घोषित किया है। महली 22 अक्टूबर को भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए थे। वे वहां भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को टक्कर देंगे।

गणेश महली पहले बतौर भाजपा उम्मीदवार वहां से चम्पाई सोरेन के विरुद्ध चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्हें सफलता नहीं मिली। हाल ही में वे झामुमो में शामिल हुए हैं। उधर खूंटी से घोषित प्रत्याशी स्नेहलता कंडुलना को पार्टी ने ड्राप कर दिया है। उनके स्थान पर राम सूर्य मुंडा उम्मीदवार होंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने गुरुवार की देर रात प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।

जामा सीट होल्ड पर, सीता सोरेन के पुत्री की चर्चा

झामुमो के कोटे की जामा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी है। अभी तक 42 सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी के नाम घोषित किए हैं। गुरुवार को यह चर्चा जोरों पर रही कि जामा से पार्टी सीता सोरेन की पुत्री को चुनाव मैदान में उतार सकती है। सीता सोरेन अभी भाजपा में हैं। जामा से लुइस मरांडी के नाम की भी चर्चा है। लुइस मरांडी भाजपा से झामुमो में शामिल हुईं हैं।

घाटशिला में हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा ने हमारे कुछ नेताओं को हाट-बाजार में सब्जी की तरह खरीद लिया है। और जिन्हें नहीं खरीद पाती है, उन्हें जेल भेज देती है।
सोरेन ने कहा कि भाजपा ने सत्ता की लालच में मुझे दो साल तक परेशान किया। मुझ पर जमीन घोटाले का झूठा आरोप लगाकर जेल में डाल दिया, जबकि हम लोग झारखंड के खतियानधारी हैं।

खनिज संपदा पर भाजपा की नजर- सीएम हेमंत

हेमंत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार झारखंड में चला कर खूब लूटपाट की। अब फिर से यहां की खनिज संपदा पर भाजपा की नजर है। इसलिए अब इनसे सावधान रखने की आवश्यकता है। हमारी सरकार ने मंइयां सम्मान योजना के लिए कानून बना दिया है कि दिसंबर से महिलाओं को ढाई हजार रुपये मिलने लगेंगे।

हेमंत ने कहा कि हमारी सरकार दूसरी बार बनी तो अगले पांच साल तक यह योजना चलती रहेगी और ढाई हजार रुपये हर माह प्रत्येक महिला के खाते में चले जाएंगे। साथ ही उन्हें एक लाख रुपये भी दिए जाएंगे। इससे उन्हें आर्थिक उन्नति में बहुत आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş