झारखंड में चक्रवात दाना का प्रभाव, कई जिलों में तेज बारिश से गिरा तापमान

रांची। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान दाना ने राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार की सुबह से ही राजधानी में दिनभर जहां आसमान में बादल छाए रहे तो रुक-रुककर हुई रिमझिम वर्षा ने चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा दिया है।

शाम में ठंड का असर बढ़ने के साथ ही शहर के लोगों ने गर्म कपड़े तक निकाल लिए हैं। वहीं दिनभर हुई वर्षा के कारण शहर में सड़कों पर आवागमन अपेक्षाकृत कम रहा। दूसरी ओर स्कूली बच्चों की भी परेशानी बढ़ गई। शहर के अधिकांश स्कूल बसों का परिचालन सुबह पांच बजे से शुरू हो जाता है। ठंडी हवा व वर्षा से अचानक बढ़ी ठंड के कारण छोटे छोटे बच्चों की परेशानी बढ़ गई हैं। हालांकि, स्कूल प्रबंधनों ने किसी प्रकार के अवकाश की घोषणा नहीं की है।

चक्रवात के असर के कारण त्योहारी सीजन में लोगों की मार्केटिंग भी प्रभावित हुई है। लोगों का कहना है कि अगले तीन चार दिनों तक यदि मौसम ऐसा ही रहा तो धनतेरस और दीवाली के बाजार में मंदी छा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने इन अलर्ट के मद्देनजर आमजनों व किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अभिषेक आनंद ने कहा कि अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं खड़े हों। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। वर्षा व मेघगर्जन के दौरान बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें।

28 अक्टूबर तक छंट जाएंगे बादल 

दाना साइक्लोन का असर यूं तो पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है लेकिन मुख्य रूप से कोल्हान क्षेत्र में इसका असर सबसे अधिक होने की बात कही जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम विज्ञानी के अनुसार कोल्हान क्षेत्र के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दाना साइक्लोन का असली प्रभाव राज्य में 25 और 26 अक्टूबर को देखने को मिलने की बात कही जा रही है जबकि 28 अक्टूबर को राजधानी समेत पूरे राज्य में बादल छंट जाएंगे। लिहाजा, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लोगों को धनतेरस से एक दिन पूर्व मौसमी मार से राहत मिलने की संभावना है।

ऐसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछेक स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई तो कहीं कहीं भारी वर्षा रिकार्ड की गई है। सबसे अधिक वर्षा 86 मिमी पाकुड़ के महेशपुर में रिकार्ड की गई है। वहीं दूसरी ओर सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 21.5 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş