बिना Helmet धड़ल्ले से मिला Petrol

रायपुर: सड़क सुरक्षा को लेकर रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने खुद से पहल करते हुए 01 सितंबर से “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। इसके लिए एसोसिएशन ने बाकायदा उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन अभियान का पहला ही दिन ज़मीनी हकीकत में बुरी तरह फेल होता दिखा। शुक्रवार को रायपुर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर जाकर लाइव पड़ताल की। नतीजा चौंकाने वाला रहा। फाफाडीह, पचेपेड़ी नाका, जय स्तंभ चौक और शास्त्री चौक जैसे बिजी इलाकों में सुबह से लेकर देर शाम तक बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जाता रहा।

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneltarafbet