तीन माह में ही नवविवाहिता ने की लगाई फांसी

रायपुर: थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के कोटा कालोनी में नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद मृतका के पति पर दहेज प्रताड़ना और शारीरिक शोषण के आरोपों में अपराध दर्ज किया है। दहेज में बाइक नहीं लाने की वजह से लगातार मांग की जा रही। महिला को प्रताणित किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, मृतका सरस्वती निर्मलकर (30) पति देवानंद निर्मलकर निवासी कोटा कालोनी ने 23 अगस्त की रात 10 बजे से 24 अगस्त की सुबह 4 बजे के बीच अपने किराए के कमरे में चुनरी से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका नवविवाहिता होने से पंचनामा कार्रवाई दंडाधिकारी एवं सीन आफ क्राइम यूनिट रायपुर द्वारा की गई। शव का पोस्टमार्टम एम्स रायपुर में कराया गया, जिसमें मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया। मर्ग जांच नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक की ओर से की गई।

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneltarafbet