रायगढ़ शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता—वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और जरूरी अधोसंरचना विकसित करने के कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। शासन का प्रयास है कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे हों, ताकि आम नागरिकों को इनका सीधा लाभ मिल सके।

इसी क्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 34 नवापारा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण पूरा होने से नवापारा क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी और स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी।

*तीन चरणों में होगा 79.17 लाख रुपए का कार्य*

ऑक्सीजोन के पीछे स्थित पुराने नाले के संधारण एवं नए निर्माण से संबंधित यह कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 14.48 लाख रुपए की लागत से मनोज के घर से मनबोध के घर तक पुराने नाले का संधारण एवं निर्माण किया जाएगा।

रायगढ़ शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता—वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

दूसरे चरण में 47.79 लाख रुपए की लागत से मनोज के घर से एनएच स्थित पुल तक नाला निर्माण कराया जाएगा। वहीं तीसरे चरण में वार्ड क्रमांक 33 में बाबूलाल के घर से चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज तक 16.90 लाख रुपए की लागत से नाला एवं पुलिया निर्माण किया जाएगा।

इस तरह तीनों चरणों में कुल 79.17 लाख रुपए की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी तथा नागरिकों को आवागमन में भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री उमेश अग्रवाल, श्री सुरेश गोयल, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casino1xbetgalabet1093Sweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinosbetebetggbet casinoggbetggbet casino plUFABETz library1xbet türkiyeggbetChicken Roadpusulabet güncel giriş1xbet girisVox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinograndpashabetdeneme bonusu veren sitelerggbet casinopusulabetkumar siteleriggbet casinopincojojobetfireball casino zaloguj sięholiganbetHoliganbetSweet Bonanzajojobet