मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कमाल, डेढ़ माह से लंबित समस्या का 6 घंटे में हुआ समाधान, शादी के बाद पत्नी के आधार अपडेट की समस्या हुई दूर, राशन कार्ड में नाम जोड़ने का रास्ता हुआ आसान….

रायपुर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का आधिकारिक और टोल-फ्री नंबर 1076  है। इस नंबर का उपयोग राज्य के नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराने, सुझाव देने और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए करते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन, जवाबदेह प्रशासन और नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम लोगों के लिए भरोसे का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण बालोद जिले के ग्राम बोरी निवासी श्री टेमन लाल साहू के मामले में देखने को मिला, जहां लगभग डेढ़ माह से लंबित उनकी समस्या का समाधान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के महज 6 घंटे के भीतर कर दिया गया।

तकनीकी बाधाओं से कई प्रयासों के बाद कार्य नहीं हुआ पूरा

श्री टेमन लाल साहू का विवाह लगभग तीन माह पूर्व हुआ था। वे अपनी पत्नी का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए आधार कार्ड में पति का नाम और वर्तमान पता अपडेट होना आवश्यक था। आधार में यह संशोधन कराने के लिए वे पिछले डेढ़ महीने से लगातार विभिन्न सेवा केंद्रों के चक्कर लगा रहे थे। तकनीकी बाधाओं के कारण कई प्रयासों के बावजूद उनका कार्य पूरा नहीं हो सका, जिससे वे काफी परेशान और निराश हो चुके थे।

सोशल मीडिया से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की मिली जानकारी

इसी दौरान उन्हें बालोद जिला प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने स्वयं हितग्राही से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए। प्रशासन की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप जिस कार्य के लिए हितग्राही डेढ़ माह से परेशान था, वह केवल 6 घंटे में सफलतापूर्वक पूरा हो गया। आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन होने के बाद अब श्री टेमन लाल साहू अपनी पत्नी का नाम आसानी से राशन कार्ड में जुड़वा सकेंगे, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर मिल सकेगा।

एक फोन कॉल से घंटों हुआ काम

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री टेमन लाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि जो काम डेढ़ माह से नहीं हो पा रहा था, वह एक फोन कॉल के बाद कुछ ही घंटों में पूरा हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह पहल आम जनता को त्वरित राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी शासकीय कार्य में अनावश्यक विलंब हो रहा हो या प्रशासनिक समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का अवश्य उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casino1xbet110casibomSweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinostakipçi satın alggbet casinoggbetggbet casino plUFABETz library1xbet türkiyeggbetChicken Roadpusulabet güncel giriş1xbet girisVox Casinoggbetbetcio1xbetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbetbetgaranti