विश्व रक्तदाता दिवस 2026: बेमेतरा में 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर, “Give Blood, Give Hope” थीम पर होगा आयोजन

स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित _विश्व रक्तदाता दिवस_ के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14 जून 2026, रविवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित ब्लड बैंक में _विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर_ का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस वर्ष WHO की थीम “Give Blood, Give Hope: Together We Save Lives” अर्थात “रक्तदान करें, आशा दें: साथ मिलकर जीवन बचाएं” है। शिविर का प्रारंभ प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।

 

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अपील: “रक्त का कोई फैक्ट्री में निर्माण नहीं हो सकता। आपातकाल में एक-एक बूंद कीमती है। मैं जिले के सभी युवाओं, सामाजिक संगठनों, शासकीय सेवकों, जनप्रतिनिधियों से आग्रह करती हूं कि 14 जून को परिवार सहित जिला अस्पताल आएं और इस महायज्ञ में आहुति दें। आपका रक्तदान किसी मां की गोद, किसी बच्चे की मुस्कान बचा सकता है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने बताया कि जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे, सिकल सेल के मरीज, कैंसर पीड़ित, डायलिसिस मरीज तथा प्रसव के दौरान जटिलताओं से जूझ रही माताओं को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के लिए भी आपातकाल में रक्त उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।

 

कौन कर सकता है रक्तदान – पात्रता मानदंड

सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने बताया कि भारतीय मानकों के अनुसार:

1. *आयु:* 18 से 65 वर्ष तक।

2. *वजन:* न्यूनतम 45 किलोग्राम।

3. *हीमोग्लोबिन:* पुरुष 12.5 ग्राम/डीएल, महिला 12.5 ग्राम/डीएल से अधिक।

4. *अंतराल:* पुरुष 3 माह व महिला 4 माह में एक बार रक्तदान कर सकती है।

5. *स्वास्थ्य:* सर्दी-खांसी, बुखार, एंटीबायोटिक कोर्स पर न हो। मधुमेह व बीपी नियंत्रित है तो डॉक्टर की सलाह से रक्तदान कर सकते हैं।

 

*अस्थायी रूप से अपात्र:* टैटू/पियर्सिंग 6 माह, मलेरिया 3 माह, पीलिया 1 वर्ष, गर्भपात 6 माह, प्रसव 1 वर्ष, बाद।

 

*रक्तदान प्रक्रिया: सिर्फ 5 स्टेप में जीवनदान*

1. *पंजीयन व काउंसलिंग:* फॉर्म भरना व गोपनीय प्रश्नावली।

2. *मेडिकल जांच:* वजन, बीपी, हीमोग्लोबिन, डॉक्टर द्वारा फिटनेस जांच।

3. *रक्तदान:* आरामदायक बेड पर 350 मिली रक्त संग्रहण, समय 3-5 मिनट।

4. *विश्राम व जलपान:* 10 मिनट लेटना, जूस-बिस्किट-फल का सेवन।

5. *प्रमाण पत्र:* डोनर कार्ड जारी, जिससे भविष्य में जरूरत पर एक यूनिट रक्त निःशुल्क मिलता है।

 

*मिथक बनाम वैज्ञानिक तथ्य*

मिथक वैज्ञानिक तथ्य

 

रक्तदान से कमजोरी आती है

– शरीर 24-48 घंटे में प्लाज्मा व 4-6 सप्ताह में लाल रक्त कणिकाएं बना लेता है

 

मोटे लोग ही रक्तदान करें

-वजन 45 किग्रा से ऊपर कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है

 

रक्तदान से बीमारी लगती है

– प्रत्येक डोनर के लिए नई स्टेराइल सुई-किट यूज होती है, 100% सुरक्षित

 

शाकाहारी का खून कमजोर होता है

-हीमोग्लोबिन नॉर्मल है तो आहार से कोई फर्क नहीं पड़ता

*रक्तदाता को लाभ*

1. निःशुल्क स्वास्थ्य जांच: हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन, ब्लड ग्रुप, हेपेटाइटिस-बी/सी, HIV, मलेरिया, सिफलिस की जांच रिपोर्ट।

2. हृदय रोग व कैंसर का खतरा कम होता है।

3. नई रक्त कोशिकाएं बनने से स्फूर्ति आती है।

4. कैलोरी बर्न होती है – लगभग 650 कैलोरी।

 

*विशेष सहयोग:* रेडक्रॉस सोसाइटी, लायंस क्लब, एवं सभी सामाजिक संगठनों।

 

*स्थान:* ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय बेमेतरा

*तिथि व समय:* 14 जून 2026, शनिवार, प्रातः 10:00 से सायं 4:00 बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casino1xbetgalabet1093.comSweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinostakipçi satın alggbet casinoNitrobahisggbetggbet casino plUFABETz library1xbet türkiyeggbetChicken Roadsüperbetinpusulabet güncel girişsuperbetinsuperbetinjojobetjojobet1xbet girisjojobetholiganbet