सुशासन तिहार से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे ग्रामीणों के द्वार…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ प्रदेश में सुशासन और जनकल्याण की नई मिसाल बन रहा है। इस अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य को प्रभावी रूप से साकार किया जा रहा है। प्रशासन अब गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है, जिससे आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

इसी क्रम में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी के निवासी श्री जीत नारायण सिंह को ‘सुशासन तिहार’ के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आयुष्मान कार्ड का लाभ प्राप्त हुआ। लंबे समय से आयुष्मान कार्ड नहीं बनने के कारण वे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित थे। शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान किया।

आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर श्री जीत नारायण सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि पहले कार्ड नहीं बनने के कारण उन्हें भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब यह चिंता समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी राहत यह रही कि उन्हें किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े और गांव में ही उनकी समस्या का समाधान हो गया।

श्री सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी पहल साबित हो रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि ‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से प्रदेशभर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। यह अभियान शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन की भावना को भी सशक्त बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalbetbon