बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

रायपुर: बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत विजयनगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ग्रामवासियों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात देते हुए 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री श्री नेताम ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ केक काटकर जयंती की खुशियां साझा कीं।

जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। हमारा देश सामाजिक, जातीय और धार्मिक विविधताओं से परिपूर्ण है, लेकिन बाबा साहेब द्वारा निर्मित सशक्त संविधान आज भी देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए हुए है। संविधान की सर्वाेच्चता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसी के तहत देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक समय था जब ग्रामीण अंचलों में सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता था। किंतु वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नीतियों एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व  में परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है और शासन के सतत प्रयासों से विकास की रोशनी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है।

क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के प्रति शासन की प्रतिबद्धता जताते हुए मंत्री श्री नेताम ने आगे कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए क्षेत्र में दुग्ध संग्रहण केंद्र स्थापित करने की व्यापक कार्ययोजना बनाई जा रही है। इससे किसानों को उनके दुग्ध उत्पादन का उचित मूल्य मिल सकेगा और विविध खेती की ओर भी अग्रसर होंगे। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना तथा बलरामपुर जिला मुख्यालय में पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास की आगामी कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी दी, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

मंत्री श्री नेताम ने समरसता भोज के जरिए दिया सामाजिक एकता का संदेश

मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए उपस्थित जनसमुदाय और विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर सामाजिक समरसता भोज ग्रहण किया। मंत्री श्री नेताम की इस आत्मीय पहल ने समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव की दूरियों को मिटाते हुए समानता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री बद्री नाथ, अनुविभागीय अधिकारी श्री आनंद राम नेताम, जनपद सीईओ श्री रणवीर साय, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिक सेवा श्री सच्चिदानंद कांत,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिक, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casino1xbetKralbet2291.comSweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinostakipçi satın alggbet casinoNitrobahisggbetggbet casino plUFABETz librarysuperbetinsuperbetinsuperbetinjojobetjojobet1xbet türkiyeggbetChicken Roadholiganbetjojobet