युवा शक्ति ही विकसित भारत की वास्तविक शक्ति है- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

रायपुर: नया रायपुर स्थित ट्रिपल आईटी में ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के भव्य शुभारंभ के  अवसर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि “युवा शक्ति ही विकसित भारत की वास्तविक शक्ति है” और यह आयोजन युवाओं को आर्थिक नीतियों और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ

यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ‘माय भारत’ पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026 के प्रति युवाओं और आमजन की समझ को सुदृढ़ करना है, ताकि बजटीय प्रावधानों को अधिक सुलभ, प्रासंगिक और नागरिक-केंद्रित बनाया जा सके। कार्यक्रम में देशभर से लगभग 30 हजार युवाओं में से चयनित 471 प्रतिभागियों की उपस्थिति इस आयोजन की व्यापकता और प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाती है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ

मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास का रोडमैप होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस मंच का उपयोग सीखने, सोचने, प्रश्न पूछने और अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए करें। उन्होंने कहा कि जब युवा नीति-निर्माण की प्रक्रिया को समझते हैं और उसमें सक्रिय भागीदारी करते हैं, तब लोकतंत्र और अधिक सशक्त होता है। उन्होंने यह भी कहा कि करदाताओं के पैसे का उपयोग किस प्रकार और किन क्षेत्रों में हो रहा है, इसकी जानकारी प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं को होना आवश्यक है, जिससे उत्तरदायित्व और जागरूकता की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के दौरान माय भारत छत्तीसगढ़ के राज्य निदेशक श्री अर्पित तिवारी ने ‘बजट क्वेस्ट 2026’ की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह पहल युवाओं को वर्षभर रचनात्मक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों में जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की परिकल्पना में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है और यह मंच युवाओं को अपने विचार रखने तथा नीति-निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने जानकारी दी कि ‘माय भारत’ की घोषणा 31 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी। यह एक स्वायत्त संस्था है, जो युवाओं के लिए, युवाओं के साथ और युवाओं द्वारा कार्य करती है, जिसका मूल मंत्र है – “सेवा से संस्कार”। श्री तिवारी ने आगे बताया कि देश के सभी 763 जिलों में माय भारत कार्यालय स्थापित किए जाने की योजना है, जिनमें से छत्तीसगढ़ में 17 नए कार्यालय खोले जाएंगे। इन कार्यालयों के माध्यम से युवाओं का क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण और यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम जैसे आयोजनों के जरिए उन्हें सशक्त बनाया जाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ

ट्रिपल आईटी नवा रायपुर के डायरेक्टर श्री ओमप्रकाश व्यास ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि 30 हजार प्रतिभागियों में से चयनित 471 युवाओं का यहां उपस्थित होना उनकी प्रतिभा, परिश्रम और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब युवाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह मंच उन्हें सीखने, जुड़ने और देश के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम के समापन पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 जैसे आयोजन युवाओं को जागरूक, सक्षम और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए निरंतर प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में माय भारत छत्तीसगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर श्री नितिन शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casino1xbetKralbet2291.comSweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinostakipçi satın alggbet casinoNitrobahisggbetggbet casino plUFABETz librarysuperbetinsuperbetinsuperbetinjojobetjojobet1xbet türkiyeggbetChicken Roadholiganbetjojobet