जनगणना 2027 की तैयारी: सूरजपुर में व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू, 16 अप्रैल से स्व-गणना का मिलेगा अवसर….

रायपुर: कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जनगणना 2027 को लेकर सूरजपुर जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है। नगरीय निकाय, जनपद एवं पंचायत स्तर पर चौक-चौराहों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जनगणना से संबंधित बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। साथ ही ऑडियो प्रचार के माध्यम से भी आमजन तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है।

पहला चरण: 01 से 30 मई 2026 तक:-
भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना ( हाउस लिसटिंग – हाउसिंग सेंसस)‘ का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में 01 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि में संचालित किया जाएगा। यह चरण जनगणना प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक आवासीय एवं गैर-आवासीय भवन की स्थिति, उपयोग एवं उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी।

स्व-गणना का विशेष अवसर:- 16 से 30 अप्रैल 2026 –
डिजिटल इंडिया की भावना के अनुरूप इस बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की सुविधा भी दी जा रही है। इच्छुक नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना करने वाले परिवारों को एक विशेष स्व-गणना आईडी (सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी) प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। प्रगणक के घर आने पर यह आईडी साझा करनी होगी, जिसके बाद प्रगणक दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे सब्मिट करेगा।

इन बिंदुओं पर एकत्रित होगी जानकारी:-
इस चरण में प्रत्येक भवन की संख्या, स्थिति एवं प्रकार, मकान का आवासीय/व्यावसायिक उपयोग, निर्माण की प्रकृति (कच्चा/पक्का/अर्ध-पक्का), परिवारों की संख्या एवं आवासीय विवरण के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस एवं इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। यह आंकड़े देश की सामाजिक-आर्थिक योजनाओं, आवास, जल, स्वच्छता एवं बुनियादी ढांचे के विकास में आधारभूत भूमिका निभाएंगे।

प्रगणक करेंगे घर-घर भ्रमण:-
निर्धारित अवधि के दौरान अधिकृत प्रगणक आवश्यक पहचान पत्र के साथ प्रत्येक घर पर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें। स्व-गणना कर चुके परिवार अपनी सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्रगणक को अवश्य बताएं।

जानकारी रहेगी पूर्णत,गोपनीय:-
जनगणना के दौरान एकत्रित की गई समस्त जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों एवं नीतिगत निर्माण के लिए किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति विशेष की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई सटीक एवं पूर्ण जानकारी देश की विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं समावेशी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। जनगणना से प्राप्त आंकड़े आर्थिक, सामाजिक एवं बुनियादी विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं तथा सरकार को सटीक नीति निर्माण, संसाधन आवंटन एवं भविष्य की योजनाओं के निर्धारण में दिशा प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casino1xbetKralbet2291.comSweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinostakipçi satın alggbet casinoNitrobahisggbetggbet casino plUFABETz librarysuperbetinsuperbetinsuperbetinjojobetjojobet1xbet türkiyeggbetChicken Roadholiganbetjojobet