जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

300 से अधिक मरीज हो चुके लाभान्वित, 7,000 से अधिक डायलिसिस सेशन पूरे

बेमेतरा: स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा जिला चिकित्सालय बेमेतरा के एम सी एच बिल्डिंग में संचालित डायलिसिस यूनिट किडनी रोगियों के लिए संजीवनी बनकर उभरी है। स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए यह यूनिट अब तक किडनी के 300 मरीजों को जीवनदायी उपचार प्रदान कर चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा 8 दिसम्बर 2022 से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम जीवनधारा के अंतर्गत ई टेंडरिंग के माध्यम से चयनित एजेंसी ESKAG संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता के माध्यम से डायलिसिस के प्रथम मरीज का निःशुल्क उपचार से प्रारंभ किया गया था। वर्तमान में जिला चिकित्सालय बेमेतरा के डायलिसिस यूनिट में कुल 5 आधुनिक डायलिसिस मशीनें स्थापित हैं। प्रारंभ से लेकर अब तक लगभग 7,000 से अधिक डायलिसिस सेशन सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं, जबकि प्रतिमाह औसतन 300 से अधिक सेशन संपन्न हो रहे हैं। वर्तमान में 27 एक्टिव मरीज नियमित रूप से उपचार प्राप्त कर रहे हैं। जिनका नियमित निरीक्षण डॉ अस्मिता श्रीवास्तव एम डी मेडिसिन के साथ स्वयं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू द्वारा किया जा रहा है, डायलिसिस टीम के अनुसार, सभी प्रक्रियाएँ निर्धारित मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार की जा रही हैं। नियमित मशीन चेक-अप और समय-समय पर किए जाने वाले मेंटेनेंस से यूनिट की कार्यक्षमता और बेहतर हुई है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में संचालित डायलिसिस सुविधा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन के साथ सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के नेतृत्व पर जिला वासियों को इस यूनिट में संपूर्ण लाभ निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्राप्त हो रहा है।साथ ही डायलिसिस सुविधा शुरू होने के बाद बेमेतरा जिला के मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर ही समय पर उपचार मिलने से आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक सहायता सुनिश्चित हो रही है इसके साथ ही बाहर इलाज कराने का आर्थिक बोझ भी मरीजों और उनके परिजनों पर काफी हद तक कम हुआ है। जिला चिकित्सालय में उपलब्ध यह आधुनिक डायलिसिस यूनिट स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

बेमेतरा के ग्राम ढ़ारा निवासी 51 वर्षीय श्रीमति कांति साहू ने जानकारी दी कि वह विगत 3 साल 6 माह हो गया डायलिसिस करवा रही है,पहले जिला मुंगेली में फिर दुर्ग में डायलिसिस करवाने जाती थी जिनसे उनको समय और पैसे के साथ मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता था पर अभी वह विगत डेढ़ साल से जिला चिकित्सालय बेमेतरा में सप्ताह में 3 दिन डायलिसिस करवाने आती है यहां ईलाज डायलिसिस सुविधा पूरी तरह निःशुल्क मिल जाती है जिनसे उनको बहुत अच्छा लगता है साथ में यहां ईलाज के साथ डॉक्टर व स्टॉफ बहुत अच्छे व्यवहार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casino1xbetKralbet2291.comSweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinostakipçi satın alggbet casinoNitrobahisggbetggbet casino plUFABETz librarysuperbetinsuperbetinsuperbetinankara escortjojobetjojobetcasinomilyon1xbet türkiyeggbetjojobetChicken Roadholiganbet