वन मंत्री कश्यप ने ग्राम तोतर और कांगा में 17 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के सुदूर वनांचल के गांव तोतर और कांगा में कुल 17 करोड़ 09 लाख 76 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही निःशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत 26 स्कूली छात्राओं को सायकल भी वितरित किया।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि आज क्षेत्र में स्टॉपडेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है, जिसके पूर्ण होने से क्षेत्र के अनेक किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेती-किसानी को सशक्त बनाने तथा किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं तथा उन्हें लखपति दीदी बनाने की दिशा में भी ठोस पहल की जा रही है।

मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जी राम जी योजना प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जा रही है। सभी योजनाओं की राशि हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके खातों में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आज गांव-गांव तक पक्की सड़कों का विस्तार हो रहा है, जो देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हर गांव में मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना और महतारी वंदन योजना से ग्रामीणजन सशक्त हो रहे हैं। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर ने भी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप

ग्राम तोतर में 03 करोड़ 13 लाख रूपए से अधिक के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोण्डागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तोतर में आज कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आधारभूत संरचना के विकास हेतु कुल 3 करोड़ 13 लाख 87 हजार रूपए की लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में ग्राम तोतर में देवगुड़ी निर्माण (शेड निर्माण कार्य) देवगुड़ी लागत 3 लाख रूपए, गांवकरीन मावली माता गुड़ी के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 3 लाख रूपए, हंगवा मार्ग से गयारी मार्ग में 2 मीटर पुलिया निर्माण 6 लाख रूपए, आमागांव में स्टॉप डैम सह पुलिया निर्माण कार्य  259.87 लाख रुपए, ग्राम गोलावण्ड में देवगुड़ी निर्माण बुड़ई माता,गोलावड 3 लाख रूपए, पंचायत भवन के पास 15 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इसी प्रकार बजरंग माता गुड़ी के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 3 लाख रूपए, मयूरडोंगर पंचायत अंतर्गत देवगुड़ी निर्माण, मां हिंगलाजिन माता मंदिर करियाकाटा कार्य 10 लाख रूपए करियाकाटा बाजार पसरा के पास सामुदायिक शेड निर्माण कार्य कार्य 15 लाख रूपए, ग्राम केजंग के कुदलापारा में सरसों के खेत के पास 1.5 मीटर पुलिया निर्माण कार्य 4.50 लाख रुपए, ग्राम छोटेउसरी में 5 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।  ग्राम रेंगागोंदी मुख्य मार्ग से गहुरपारा सड़क में धनीराम के खेत के पास 1.5 मीटर पुलिया निर्माण  4.50 लाख रूपए,  टेमरूगांव से पुजारीपारा पहुंच मार्ग में 2 मीटर पुलिया निर्माण 6 लाख रूपए, ग्राम झारा में बाजार पसरा रोड में 1.50 मीटर पुलिया निर्माण कार्य  4.50 लाख रूपए, बोरगांव में उपासु घर के पास 3 मीटर पुलिया निर्माण 9 लाख रूपए, हंगवा तोतर रोड में विनोद के खेत के पास 1.50 मीटर पुलिया निर्माण 4.50 लाख रूपए सहित कुल 313.87 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

ग्राम कांगा में 13 करोड़ 95 लाख से अधिक के 06 विकास कार्यों का भूमिपूजन

वन मंत्री ने ग्राम कांगा में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम मर्दापाल में पंचायत भवन के पास सामुदायिक शेड एवं मंच निर्माण कार्य लागत 19.85 लाख रुपये, ग्राम कांगा में देव वनों का संरक्षण एवं संवर्धन के तहत देवगुड़ी निर्माण (शेड निर्माण कार्य), सोनाबेड़िन माता कांगा लागत 3 लाख रुपये, कोसरपदर से गोलावंड तक 318.51 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 3 कि.मी. डामरीकरण सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार कांगा आमापदर से कोसरपदर, टेगनापखना होते हुए हीरामंदला तक 8 कि.मी. डामरीकरण सड़क लागत 1047.03 लाख रुपये, ग्राम चांगेर में देव वनों का संरक्षण एवं संवर्धन के तहत देवगुड़ी निर्माण (शेड निर्माण कार्य), शीतला माता मंदिर कोड़ेनार, चांगेर लागत 3 लाख रुपये, ग्राम पदनार के मंगावल रोड में लखमु के खेत के पास 1.5 मीटर पुलिया निर्माण कार्य लागत 4.50 लाख रुपये सहित कुल 1395.89 लाख रुपये का भूमिपूजन शामिल है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री रूद्र प्रताप ठाकुर, श्रीमती राम कुमारी कोर्राम, श्री पवन कोर्राम, श्री रामचन्द्र कश्यप, श्री राम कुमार कोर्राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetgrandpashabetggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobetjojobet