’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

रायपुर: भारत स्काउट गाइड द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 9 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित देश का प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का विशाल एवं भव्य आयोजन विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी रोवर रेंजर, स्काउट गाइडों के साथ-साथ जंबूरी में शामिल सभी लोगों के लिए ऐतिहासिक, अविस्मरणीय एवं यादगार बन गया। इस राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन धर्म, जाति, प्रांत, भाषा के भेद को मिटाकर समूचे भारत वर्ष को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ है। इस भव्य एवं गरिमामय आयोजन का आज विदाई समारोह आयोजित किया गया।

’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम - श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जम्बूरी के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के.के. खण्डेलवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के.पी. मिश्रा, महासचिव श्री जी.पी.आर. सिंधिया, राज्य मुख्य आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह खालसा, जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू एवं श्री वीरेन्द्र साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख एवं श्री सौरभ लुनिया, श्री अभिषेक शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा भारत स्काउट गाइड की निदेशक श्रीमती दर्शना पावस्कर, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी और ग्राम पंचायत दुधली की सरपंच श्रीमती पिलेश्वरी नेताम भी विदाई समारोह में शामिल हुईं।

’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम - श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह जंबूरी स्थल आज छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के इतिहास में दर्ज हो गया है। यहां देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार रोवर रेंजरों ने सहभागिता दर्ज कर भारत की एकता, विविधता और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह आयोजन बदलते भारत, विकसित भारत और युवा शक्ति के उदय का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ग्राम दुधली में जंबूरी का आयोजन युवा नेतृत्व निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। पाँच दिनों तक चले इस जंबूरी में युवाओं ने अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के जो अनुभव प्राप्त किए हैं, वे उनके जीवन की अमूल्य पूंजी हैं। यहाँ से जो ऊर्जा, संस्कार और आत्मविश्वास लेकर युवा लौट रहे हैं, वही भविष्य में राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला बनेगा। यह जंबूरी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सशक्त मंच सिद्ध हुआ है।

’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम - श्री अरुण साव

श्री साव ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर आगे बढ़ने की भी अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती का उल्लेख करते उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मसंयम, धैर्य, साहस और सेवा भाव से परिपूर्ण युवा ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दुखी, असहाय और निराश युवा जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता, जबकि मानसिक रूप से मजबूत और ऊर्जा से भरा युवा हर चुनौती का सामना करते हुए देश और समाज को आगे ले जाने की क्षमता रखता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा साथी इस आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के सामर्थ्य पर विश्वास जताते हुए भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। आज का भारत अपने युवाओं के दम पर आत्मनिर्भर बन रहा है और आने वाले समय में भारत का युवा पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा मेहनती, संस्कारवान और प्रतिभाशाली हैं।

’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम - श्री अरुण साव

श्री साव ने कहा कि जंबूरी का आयोजन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को भी साकार करता है। उन्होंने इस भव्य, विशाल एवं गरिमामय राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के लिए बालोद जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने इस विशाल, सुव्यवस्थित और सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, भारत स्काउट एवं गाइड संगठन तथा आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों का सुचारु संचालन प्रशासनिक दक्षता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उल्लेखनीय है कि प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन बालोद जिले में 9 जनवरी से 13 जनवरी तक किया गया, जिसमें देशभर से आए बच्चों ने एक-दूसरे की संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों को समझते हुए सेवा, अनुशासन, मित्रता और देशभक्ति की भावना को आत्मसात किया। स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेते हुए राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम - श्री अरुण साव

भारत स्काउट गाइड की निदेशक श्रीमती दर्शना पावस्कर ने समारोह में जंबूरी के आयोजन के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जंबूरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का अवार्ड राजस्थान को, चीफ कमिश्नर का अवार्ड (स्काउट) हरियाणा और उड़ीसा को संयुक्त रूप से तथा चीफ कमिश्नर (गाइड) का अवार्ड उत्तरप्रदेश को प्रदान किया गया। मेजबान छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिभागी रोवर रेंजरों की रंगारंग एवं सुमधुर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन को यादगार एवं अविस्मरणीय बना दिया। समापन अवसर पर जंबूरी की प्रमुख झलकियों का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet