भाजपा आईटी सेल की फर्जी पोस्ट व चरित्र हनन के खिलाफ कांग्रेस का एसपी कार्यालय के सामने जोरदार धरना

KOHRAM NEWS… भाजपा द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ झूठे भ्रामक एवं अपमानजनक प्रचार के विरोध में आज शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन एवं राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के सामने घंटों तक धरने पर बैठे रहे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा आईटी सेल द्वारा लगातार कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इस गंभीर विषय पर पुलिस अधीक्षक से मिलने हेतु बार-बार समय मांगा गया, लेकिन पुलिस अधीक्षक द्वारा मिलने का समय नहीं दिया गया। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूरन एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने और झूठे प्रचार के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की भाजपा की नीति अत्यंत निंदनीय है। सोशल मीडिया पर फर्जी फोटो वीडियो और भ्रामक पोस्ट के जरिए कांग्रेस नेतृत्व का चरित्र हनन किया जा रहा है, जो कानूनन अपराध है।

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस प्रदर्शन मे कन्हैया अग्रवाल, प्रशांत ठेंगड़ी, संजय सोनी, विनोद कश्यप, संगीता सोनी जी, श्रीनिवास, बंशी कन्नौजे, प्रवीण चंद्राकर, प्रीति सोनी, पद्मा कहार, कशिश चंद्राकर, माधव छुरा, कमल धृतलहरे, मुन्ना मिश्रा, सत्तू सिह, विनोद ठाकुर, गावेश् साहू, विष्णु राजपूत, सागर तांडी, राज देवांगन, नवीन लाजरस, सुशांत डे, मोहसिन खान, ऋषि देवांगन, चंपा देवांगन,
सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink Vox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinocasino sitelericrypto casinoggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetjojobet