KOHRAM NEWS… अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की जयंती आज कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान और जनसेवा के कार्यों का स्मरण किया।
शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि स्वर्गीय मोतीलाल वोरा ने संगठन को मजबूत करने के साथ साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनका संपूर्ण जीवन कांग्रेस की विचारधारा और जनता की सेवा को समर्पित रहा।
ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि स्वर्गीय मोतीलाल वोरा सादगी ईमानदारी और समर्पण के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जनकल्याण सामाजिक न्याय और विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए जो आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर दिनेश ठाकुर हसन खान प्रशांत ठेंगड़ी संजय सोनी विनोद कश्यप संगीता सोनी जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे प्रवीण चंद्राकर प्रीति सोनी पद्मा कहार कशिश चंद्राकर माधव छुरा कमल धृतलहरे मुन्ना मिश्रा विनोद ठाकुर गावेश् साहू विष्णु राजपूत सागर तांडी राज देवांगन नवीन लाजरस सुशांत डे मोहसिन खान ऋषि देवांगन चंपा देवांगन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।