भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, भाजपा-परिवार ने दी बधाई

KOHRAM NEWS… भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित प्रदेश के समस्त वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, निगम-मण्डल अध्यक्षों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने श्री नबीन के यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। श्री नबीन की नियुक्ति राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में युवा नेतृत्व पर विश्वास को प्रतीक है। उनकी प्रशासनिक और संगठनात्मक क्षमता उनके जमीन और कार्यकर्ताओं से संवेदना के स्तर पर जुड़े होने का प्रमाण है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि श्री नितिन नबीन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के भाजपा-परिवार के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता अभिभूत हैं। उनके सह-प्रभारी रहते हमने उनके मार्गदर्शन में पिछला विधानसभा चुनाव जीता, लोकसभा चुनाव राज्य प्रभारी रहकर उन्होंने प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि श्री नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछ‌ले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कंडेय, भाजपा प्रदेश मंत्रीगण, भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ताओं ने भी श्री नबीन को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet