स्वदेशी संकल्प रथ का तिरंगा चौक में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत

KOHRAM NEWS गरियाबंद… कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को गरियाबंद पहुंचे स्वदेशी संकल्प रथ का तिरंगा चौक में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्प वर्षा की और वोकल फॉर लोकल के नारे लगाए। इस दौरान पूरा नगर स्वदेशी भावना, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के उत्साह से सराबोर हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव एवं कैट जिला अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रथ को आगे रवाना किया। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से स्वदेशी अभियान से जुड़ने और स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही उपस्थितजनों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने कहा कि स्वदेशी सिर्फ एक अभियान नहीं, यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में शामिल होने की राह पर है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें अपने स्थानीय उत्पादों, अपने कारीगरों और अपने व्यापारियों को मजबूती देनी होगी। कैट जिला अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने कहा कि स्वदेशी संकल्प यात्रा का उद्देश्य स्थानीय उद्यमों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देना हैं। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को जन-आंदोलन बनाना, वोकल फॉर लोकल को व्यवहार में उतारना, डिजिटल व्यापार और आधुनिक वाणिज्य को गति देना है।

जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि यह यात्रा देश की आर्थिक आज़ादी की ओर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। हर व्यापारी, हर उपभोक्ता और हर युवा स्वदेशी के महत्व को समझेगा तब स्थिति बदलेगी। कार्यक्रम में सरपंच अभिमन्यु ध्रुव ने कहा की स्वदेशी को जन आंदोलन बनाने से ही अभियान सफल होगा। देश का पैसा देश में होगा तब भी देश मजबूर होगा। मातृ शक्ति तनु साहू और बिंदु सिन्हा ने कहा की स्वदेशी का यह अभियान भारतीय संस्कृति, भारतीय कौशल और भारतीय गौरव को पुनर्जीवित करने का अभियान है। कार्यक्रम का सफल संचालन परस देवांगन ने किया।

रथ यात्रा के आगमन पर वरिष्ठ नागरिक जी.डी. उपासने, बलदेव सिंह हुंदल, आशीष शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी नंदरेश गुप्ता, अजय दासवानी, यूसुफ नूरानी, सुरेश गुप्ता, निखिल साहू, अमित ठक्कर, रिजवान मेमन, विकास पारख, राकेश रोहरा, सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, पार्षद विष्णु मरकाम, खेम सिंह बघेल, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, सूरज सिन्हा, प्रह्लाद ठाकुर, उमेश सिंह, रवि रोहरा, चिंटू साहू, पुरन सिन्हा, रितेश रोहरा, विजय टांक, परमेश्वर सेन, प्रतीक तिवारी, प्रतीक सिंह, अमित बखारिया, प्रियंका सोनी, मंजरी गुप्ता, सरिता साहू, मुक्ति देवांगन, मनीषा गुप्ता, साक्षी कुटारे, सहारिका महादिक, मंजू चनाबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी, नागरिकगण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casino1xbetKralbet2290.comSweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinosligobetggbet casinoNitrobahisggbetjojobetjojobet girişcasibomjojobetholiganbet