धान उपार्जन केन्द्र में खरीदी व्यवस्था सुचारू और सुव्यवस्थित किसानों को मिल रहा लाभ

टोकन से धान तौल तक पूरी प्रक्रिया बिना समस्या के संपन्न-किसान देवाल सिंह पावले

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जा रहे हैं, जिसका लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत खोटिया निवासी किसान देवाल सिंह पावले ने धान उपार्जन केंद्र में अपने अनुभव साझा करते हुए खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

श्री पावले ने बताया कि उनकी 4.5 एकड़ भूमि से 41 क्विंटल का रकबा निकला है। उन्होंने समिति में 41 क्विंटल का टोकन आसानी से कटाया, जिसमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। धान उपार्जन केंद्र पहुंचते ही नियम अनुसार नमी परीक्षण, बारदाना उपलब्धता और धान की तौल प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई।

उन्होंने कहा कि समिति के कर्मचारी पूर्ण सहयोग कर रहे हैं जिससे किसानों को समस्या नहीं हो रही है। श्री पावले ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने किसानों के हित में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 3100 रुपए प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य देकर किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान की है।

धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान देवाल सिंह पावले ने मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष की खरीदी व्यवस्था किसान हित में उत्कृष्ट रूप से संचालित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet