सलोनी के किसान त्रिभुवन ने 97.80 क्विंटल धान का किया उपार्जन

तकनीक आधारित टोकन व्यवस्था से धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा

’सुचारू और समयबद्ध धान खरीदी से किसानों में बढ़ा भरोसा’

रायपुर । प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर चल रही धान उपार्जन व्यवस्था में इस वर्ष किसानों के लिए कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लागू सुगम, पारदर्शी और तकनीक- आधारित प्रणाली ने किसानों के कार्य को सरल, सुरक्षित और समयबद्ध बनाया है। इसी बदली हुई व्यवस्था में ग्राम सलोनी के किसान श्री त्रिभुवन सिन्हा ने अपनी मेहनत और तकनीक के सही उपयोग से एक मिसाल कायम की है। श्री सिन्हा ने इस खरीदी सीजन में 97.80 क्विंटल धान बेचा। धान विक्रय के लिए उन्होंने पहली बार मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त किया, जो उनके अनुसार पूरी प्रक्रिया को बेहद सुविधाजनक बनाता है। न भीड़, न परेशानी सिर्फ तय समय पर खरीदी केंद्र पहुँचकर धान तौलाना। तकनीक ने उनका समय बचाया और कार्य की पारदर्शिता ने उनकी संतुष्टि बढ़ाई। वे बताते हैं कि पहले खरीदी के दिनों में लंबी प्रतीक्षा और अव्यवस्था जैसी स्थिति बन जाती थी, लेकिन इस बार टोकन व्यवस्था ने पूरी प्रक्रिया को सुचारू और भरोसेमंद बना दिया। उन्होंने खरीदी केंद्र के कर्मचारियों के सहयोग, साफ-सुथरी व्यवस्था और समय पर तुलाई को किसानों के लिए बड़ी राहत बताया। श्री त्रिभुवन सिन्हा ने इस बेहतर व्यवस्था के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल ने किसानों के श्रम, समय और संसाधन की बचत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetaviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetholiganbet