किसानों के विश्वास को मजबूत करती सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था

लोलेसरा के किसान खम्मम वर्मा ने 112.40 क्विंटल धान बेचा कहा- 60 साल में पहली बार इतनी बेहतर व्यवस्था देखी

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और जिला प्रशासन की सतत निगरानी के परिणामस्वरूप इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया अत्यंत सुगम, व्यवस्थित और किसान केंद्रित बनकर उभरी है। शासन द्वारा किए गए नवाचारों और उत्कृष्ट तैयारियों के चलते किसानों को खरीदी केंद्रों में पारदर्शी और परेशानी मुक्त व्यवस्था का लाभ मिल रहा है।

जिला कलेक्टर बेमेतरा श्री रणवीर शर्मा के निर्देशन में समितिवार समीक्षा, नियमित निरीक्षण और खरीदी के प्रत्येक चरण की निरंतर मॉनिटरिंग से धान खरीदी तंत्र और अधिक प्रभावी हुआ है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण बारदाना, त्वरित परिवहन व्यवस्था एवं पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया ने किसानों का विश्वास और मजबूत किया है।

जिले के धान उपार्जन केंद्र लोलेसरा में पहुंचे किसान श्री खम्मम वर्मा ने कुल 112.40 क्विंटल धान विक्रय कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की उम्र में पहली बार इतनी सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधाजनक धान खरीदी व्यवस्था देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में टोकन प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता था, परंतु इस वर्ष शासन द्वारा संचालित ऑनलाइन टोकन प्रणाली किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब किसान घर बैठे मोबाइल के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे हैं।

श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष की खरीदी व्यवस्था वास्तव में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए तैयार की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के सभी खरीदी केंद्रों में सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। बारदाना उपलब्धता, परिवहन, तौल प्रक्रिया और भुगतान को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक किसान को समय पर और सहज रूप से धान विक्रय का लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि खरीदी केंद्रों में उपलब्ध कराए जा रहे बारदाने की गुणवत्ता अच्छी है तथा अधिकारियों की सतत उपस्थिति से केंद्रों में व्यवस्था बेहतर हुई है। टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप ने पूरी खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बना दिया है। जिला प्रशासन की प्रभावी मॉनिटरिंग और सुशासन के परिणामस्वरूप बेमेतरा जिले में इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत, विश्वसनीय और किसान  हितैषी साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet girişseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinos