नमनकला धान उपार्जन केंद्र की सुचारु व्यवस्था से किसान संतुष्ट, बढ़े हुए धान मूल्य से खेती हुई आसान

रायपुर । प्रदेशभर में धान खरीदी तिहार के बीच सरगुजा जिले में धान खरीदी कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। अम्बिकापुर विकासखंड के नमनकला उपार्जन केंद्र में आज ग्राम किशुननगर के किसान सेदु राम ने धान विक्रय कर शासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खरीदी व्यवस्था पहले से अधिक सुव्यवस्थित, सुविधाजनक और पारदर्शी है।

किसान सेदु राम, जिनके पास 4 एकड़ कृषि भूमि है, ने बताया कि वे 3 एकड़ में धान की खेती करते हैं और इस सीजन 36 क्विंटल 60 किलो धान विक्रय के लिए पंजीकृत कर चुके हैं। उन्होंने 15 नवंबर को टोकन प्राप्त किया था और आज पहले टोकन के माध्यम से 16 क्विंटल धान की बिक्री की। तुलाई, नमी परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएँ बिना किसी देरी और परेशानी के पूरी हुईं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल करने से किसानों को वास्तविक आर्थिक लाभ मिल रहा है। इससे खेती अधिक स्थिर और आय बढ़ाने वाली सिद्ध हो रही है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर वर्ष 6000 रुपए प्राप्त होते हैं, जिससे बीज, खाद और बुवाई की तैयारी में सहयोग मिलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि किसान हितैषी निर्णयों से प्रदेश के ग्रामीण किसानों को मजबूती मिल रही है।

धान खरीदी तिहार की उत्सव भरी रौनक के बीच नमनकला जैसे उपार्जन केंद्रों में सुचारु व्यवस्था और बढ़े हुए धान मूल्य ने किसानों में उत्साह और विश्वास दोनों को बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet girişseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinos