छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी व म्यांमार क्षेत्र के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इससे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आकाश साफ और हवा शुष्क बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन इसके बाद पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

इसी के साथ रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में और सात नवंबर से मध्य व दक्षिण भागों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात में ठंड का असर स्पष्ट रूप से महसूस होने लगेगा।

रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 1.5 और 2.3 डिग्री अधिक रहा। अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चार दिन रहेगा शुष्क मौसम

मौसम केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। आकाश साफ रहने से दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। अब धीरे-धीरे उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का असर प्रदेश में दिखने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal