छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे IAS विकास शील

रायपुर: राज्य गठन के 25 वर्षों में अब तक कुल 12 मुख्य सचिवों ने पद संभाला है। इन सभी में सबसे लंबा कार्यकाल निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का रहा है, जो 4 साल 10 महीने तक इस पद पर बने रहे। वे राज्य के पहले मुख्य सचिव हैं जिन्हें केंद्र सरकार से तीन महीने का सेवा विस्तार मिला।

अमिताभ जैन ने 30 नवंबर 2020 को मुख्य सचिव का पद संभाला था। वे 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन सेवानिवृत्त से ठीक एक घंटे पहले उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन मिल गया। अब वे 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक मामला है, क्योंकि अब तक किसी भी मुख्य सचिव को केंद्र से एक्सटेंशन नहीं मिला था।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिवों की सूची में अरुण कुमार पहले मुख्य सचिव थे। उनके बाद एसके मिश्रा, एके विजयवर्गीय, आरपी बगई, शिवराज सिंह, पी. जाय उम्मेन, सुनील कुमार, विवेक ढांड, अजय सिंह, सुनील कुजूर, आरपी मंडल और फिर अमिताभ जैन ने पद संभाला।

सबसे कम कार्यकाल का रिकार्ड सुनील कुजूर के नाम है, जो केवल करीब 10 महीने तक मुख्य सचिव रहे,जबकि कार्यकाल के मामले में अमिताभ जैन के बाद विवेक ढांड और पी. जाय उम्मेन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक रहा।

प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव 1994 बैच के आइएएस विकास शील बनाए गए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। ये अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

मुख्य सचिव की रेस में 91 बैच की रेणु पिल्ले, 92 बैच के सुब्रत साहू और 93 बैच के अमित अग्रवाल शामिल थे। प्रदेश के रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर समेत कई अहम पदों पर काम कर चुके विकास शील 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। इस दौरान स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर नियुक्त थे।

जनवरी 2024 से फिलीपींस स्थित मनीला के एडीबी (एशियाई विकास बैंक) में कार्यकारी निदेशक के पद पर थे। यहां से रिलीव होकर दिल्ली पहुंच चुके हैं। 29 सितंबर को रायपुर में ज्वाइनिंग देने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वापस बुलाने की पहल की थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजा था विकास शील की पत्नी निधि छिब्बर भी छत्तीसगढ़ कैडर की आइएएस हैं।

जून 1969 में जन्मे विकास शील का 2029 में 60 वर्ष पूरा होगा। 30 सिंतबर को कार्यभार ग्रहण पर वे तीन वर्ष नौ माह मुख्य सचिव रहेंगे। सबसे लंबे कार्यकाल के रूप में वे प्रदेश के तीसरे मुख्य सचिव होंगे। चार वर्ष 10 माह के कार्यकाल के साथ अमिताभ जैन पहले और तीन वर्ष 11 माह के साथ विवेक ढांड दूसरे नंबर पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal