रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना…

रायपुर: प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए आज राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना हुआ। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सदियों से प्रभु श्री राम की महिमा जनमानस में व्याप्त है। छत्तीसगढ़ से प्रभु श्रीराम का गहरा नाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना शुरू की गई है।

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पिछले वर्ष 26 ट्रेनों के माध्यम से 22 हजार 100 से अधिक दर्शनार्थियों को दर्शन कराया गया। इस वर्ष अब तक 6 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने दर्शन का लाभ लिया है और आगे लगातार दर्शन जारी रहेगा। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि भगवान श्री राम जिनका मामा गांव छत्तीसगढ़ है और यह कौशल प्रदेश है। उन्होंने प्रभु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना जाने वाले सभी दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी।

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने राजनांदगांव से दुर्ग तक तीर्थ यात्रियों के साथ यात्रा की और दुर्ग रेल्वे स्टेशन में स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेंद्र यादव के साथ यहां से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाने वाले 185 तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस स्पेशल ट्रेन में दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 दर्शनार्थियों का दल रवाना हुआ है। श्रद्धालुओं को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ की प्रतियां भी भेंट की गईं।

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर राजनांदगांव और दुर्ग रेल्वे स्टेशन में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पांडे, विधायक श्री ललित चन्द्राकार, श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा, राजनांदगांव के महापौर श्री मधुसूदन यादव, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमारे, पूर्व सांसद श्री अशोक शर्मा, पूर्व विधायक श्री विनोद खांडेकर सहित पंचायती राज संस्थाओं के अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थेे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के नागरिकों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ ही अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की निःशुल्क यात्रा का प्रबंध होता है। यह योजना 5 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के 28 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा का लाभ मिला है। अयोध्या धाम के लिए राजनांदगांव से यात्रा का यह दूसरा चरण है। श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों के जाने-आने एवं यात्रा के दौरान ठहरने और भोजन इत्यादि का प्रबंध छत्तीसगढ़ सरकार की ओर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalbetbon