भाजपा की एक दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेशभर के नेता

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संगठनात्मक कार्यशाला में रविवार को नए पदाधिकारियों को आगामी लक्ष्यों के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा ने अगले 1000 दिनों की कार्ययोजना तैयार कर ली है, जिस पर चलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2028 में फिर से सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भी एक विजन डाक्यूमेंट और रोडमैप तैयार किया गया है।

कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय और प्रभावी रहते हैं, जिससे संगठन की नींव मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अगले तीन सालों के लिए एक सशक्त कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों और लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ की सराहना की और सदस्यता अभियान में रिकार्ड संख्या में सदस्य बनाने के लिए बधाई दी।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि मीडिया और इंटरनेट मीडिया का उपयोग कर सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना नई टीम की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठी बातें फैलाने वाली एक आधिकारिक एजेंसी बन चुका है और हमारा दायित्व है कि हम इन झूठों का तथ्यात्मक खंडन करें। उन्होंने इंटरनेट मीडिया को युवाओं से जुड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा साल भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच सक्रिय रहती है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हीं की मेहनत से प्रदेश में सरकार बनी है, और आगे भी कार्यकर्ता ही भाजपा की सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया। आभार महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobet girişChicken road Polskajojobet