अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, भारी तबाही

अफगानिस्तान।  अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में रविवार देर रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने तबाही मचा दी। अफगानी मीडिया के मुताबिक इस आपदा में अब तक कम से कम 622 लोगों के मारे जाने की संभावना है। वहीं 1 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रात 11:47 बजे आए इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर था। इसके झटके सैकड़ों किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए हैं।

भूकंप का सबसे ज्यादा असर नंगरहार और कुनार प्रांतों में देखा गया। यहां दर्जनों घर मलबे में बदल गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कुनार प्रांत की मजार घाटी के कई गांव पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। भूस्खलन और बाढ़ के कारण सड़कों पर मलबा जमा हो गया, जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

कुनार पुलिस ने कहा कि सड़क मार्ग बंद होने से मदद पहुंचाने और घायलों को निकालने का एकमात्र जरिया हवाई मार्ग है। अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से तात्कालिक मदद की गुहार लगाई है।

नंगरहार के अस्पतालों में दर्जनों घायलों को भर्ती कराया है। उप-गवर्नर अजीजुल्लाह मुस्तफा ने बताया कि उनके जिले में ही करीब 30 घायलों का इलाज किया जा रहा है। खून दान करने के लिए आम लोग अस्पतालों में जुट गए हैं।

अफगानिस्तान इंडियन और यूरेशियन प्लेटों की टकराहट वाले खतरनाक टेक्टॉनिक फॉल्ट जोन पर मौजूद है। यहां अक्सर भूकंप आते हैं। मिट्टी, लकड़ी व कमजोर कंक्रीट से बने मकानों के ढहने से तबाही और बढ़ जाती है। जून 2022 में 5.9 तीव्रता के भूकंप ने एक हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।

तालिबान सरकार को आशंका है कि दुर्गम गांवों से रिपोर्ट आने के बाद मृतकों की संख्या कई गुना बढ़ सकती है। अफगानिस्तान सरकार ने तुरंत राहत सामग्री और हेलिकॉप्टर भेजने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet