चरित्र पर शक को लेकर पति ने पत्नी की कर दी हत्या

रायपुर : देश-प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। ऐसे ही रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी का चरित्र खराब होने के शक में हत्या कर दी। अभनपुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते बच्चों के सामने ही उसकी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अभनपुर निवासी मुकेश सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। उसका पिता कृष्ण कुमार सेन सैलून की दुकान चलाता है। बताया गया कि 27 अगस्त की रात मुकेश की पत्नी प्रियंका सेन तीजा मनाकर मायके से लौटी थी। रात करीब 10 बजे खाना परोसते समय पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान मुकेश ने पत्नी पर चरित्र को लेकर आरोप लगाए और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच गुस्से में आकर उसने अचानक लोहे की राड से पत्नी के सिर पर वार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *