बीजापुर में शिक्षादूत की हत्या

बीजापुर: बस्तर संभाग में माओवादी अपनी कायरना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र में माओवादी लगातरा शिक्षा दूतों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीजापुर में माओवादियों ने एक और शिक्षादूत का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है।

जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने शुक्रवार और शनिवार की दर्मियानी रात इस वारदात को अंजाम दिया है। जिले के गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा में पदस्त शिक्षादूत कल्लू ताती का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। वह शुक्रवार शाम स्कूल से लौट रहा था, जिस दौरान माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया और देर रात हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी अनुसार, मृतक आदिवासी युवक कल्लू ताती तोड़ता रहने वाला था।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब माओवादी लोगों में अपना डर बरकरार रखने के लिए शिक्षादूतों को अपना निशाना बना रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही माओवादियों ने ऐसे ही एक शिक्षादूत की हत्या कर दी थी। साल 2023 से अब तक माओवादियों ने 9 शिक्षादूतों को निशाना बनाया है।

दरअसल, बस्तर क्षेत्र में चलाए जा रहे माओवाद विरोधी अभियान से बौखलाए माओवादी निर्दोष शिक्षादूतों को अपना निशाना बना रहे हैं। क्योंकि सरकार इन शिक्षादूतों की मदद से क्षेत्र में आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने की कोशिश कर रही है। वहीं माओवादी मुखबिरी के शक में इन शिक्षादूतों की हत्या कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetkingroyalbetbon