सुकमा कैंप में हड़कंप, ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

सुकमा
जिले के घोर नक्सल प्रभावित कैंप मिनपा जहां सीआरपीएफ की सेकेंड बटालियन तैनात है। वहां मोर्चे पर ड्यूटी कर रहे जवान ने अपनी एलएमजी (लाइट मशीन गन) से खुद गोली मार दी। गोली सिर के आर- पार हो गई और जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जवान एक दिन पहले ही अवकाश से वापस लौटा था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए पूरे मामले की जांच करने की बात कही।

घटना से मच गई अफरा-तफरी
शनिवार दोपहर 2 बजे घोर नक्सल प्रभावित सीआरपीएफ कैंप मिनपा जहां अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। कैंप के किनारे में स्थित मोर्चे की तरफ से गोली की आवाज सुनाई दी। बाकी जवान सावधानी से मोर्चे की तरफ बड़े और सोचे कि कहीं ये माओवादियों का हमला तो नहीं। लेकिन मोर्चे के पास जाकर देखे तो ड्यूटी पर तैनात जवान शशि भूषण कुमार का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
 
आसपास खून ही खून था और सिर का एक हिस्सा गायब था। बिहार के गया जिले के रहने वाले शशि भूषण कुमार यहां सैकंड बटालियन मे तैनात थे और शुक्रवार को अवकाश खत्म कर घर से वापस कैंप लौटे थे। वो अपनी ड्यूटी कर रहे थे तभी अचानक खुद को ही अपनी राइफल से गोली मार दी।

पुलिस कर रही घटना की छानबीन
घटना की जानकारी मिलते ही चिंतागुफा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। और घटना क्यों हुई और आत्म हत्या के पीछे क्या कारण हो सकते है इस पर छानबीन करने लगी। वही जवान का पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद गृहग्राम भेजा जाएगा। खबर की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbet109casibom.comSweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinosjojobetjojobet girişchicken road polskasweepstakes casinos