हर घर तिरंगा अभियान में दीदियों की स्वदेशी पहल: बिलासपुर में तीन दिवसीय तिरंगा बाजार का शुभारंभ…

रायपुर: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत परिसर, बिलासपुर में बिहान स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र का आयोजन किया गया है। इस विशेष तिरंगा बाजार में दीदियों द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जा रही है, जिसमें तिरंगा, राखियां, पूजन सामग्री, तिरंगा जैकेट, अगरबत्ती, सजावटी सामान, अचार, पापड़ जैसी घरेलू वस्तुएं शामिल हैं।

इस पंडाल का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर और कलेक्टर ने किया। दोनों अधिकारियों ने स्टॉल पहुंचकर राखियां और पूजन सामग्री की खरीदारी कर दीदियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं से उनके कार्य और उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और इस प्रयास को आजिविका संवर्धन की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिहान दीदियों ने लगाया बिलासपुर में स्वदेशी उत्पादों का तिरंगा बाजार

पहले ही दिन दीदियों ने लगभग 20 हज़ार रुपये का कारोबार किया। स्टॉल 8 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर दीदियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें और ष्हर घर तिरंगाष् अभियान को सफल बनाएं। इन स्टॉलों के माध्यम से दीदियां न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता का संदेश भी जन-जन तक पहुँचा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal