अमेरिका को भारत जैसे मजबूत सहयोगी से रिश्ते नहीं बिगाड़ने चाहिए : निक्की हेली

न्यूयॉर्क। भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन को खुली छूट देकर भारत जैसे मजबूत सहयोगी देश के साथ संबंध खराब नहीं करने चाहिए। उन्होंने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद दिया।

चीन को क्यों मिली 90 दिन की छूट?

निक्की हेली ने मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, “अगर भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए, तो चीन जो एक प्रतिकूल देश है और रूसी व ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, उसे 90 दिन का टैरिफ स्थगन क्यों मिला है?”

उन्होंने जोर देकर कहा, “विरोधी देश चीन को कोई छूट नहीं मिलनी चाहिए और भारत जैसे अमेरिका के मजबूत सहयोगी के साथ संबंध बिल्कुल नहीं बिगाड़ने चाहिए।”

निक्की हेली कौन हैं?

हेली, जो डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत थीं, दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर भी रह चुकी हैं। वह अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर का पद संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला थीं। हेली ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी, हालांकि पिछले साल मार्च में उन्होंने यह दौड़ छोड़ दी।

ट्रंप का बयान क्या था?

उनकी टिप्पणी उस बयान के तुरंत बाद आई, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि भारत “अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं है” और घोषणा की कि वह भारत पर “अत्यधिक टैरिफ” लगाएंगे, क्योंकि नई दिल्ली रूसी तेल खरीद रही है और “युद्ध मशीन को ईंधन दे रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetaviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetholiganbet