अंतरराज्यीय तस्करी का बड़ा खुलासा , 51 लाख की अवैध शराब जब्त

 जशपुर । दिनांक 04.08.25 को जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक संदेही ट्रक क्रमांक UP12AT1845 में  बड़ी मात्रा में अवैध शराब को तस्करी कर जशपुर क्षेत्र से होते हुए ले जाया जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त संदेही ट्रक को ट्रेस करते हुए, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम आगडीह के पास नेशनल हाइवे 43 पर नाका बंदी की गई थी, व संदेही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उक्त संदेही ट्रक आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उक्त संदेही ट्रक क्रमांक UP12AT1845 को घेरा बंदी कर रोका गया, पुलिस के द्वारा जब संदेही ट्रक की तलाशी ली गई तब, उसके ट्रॉली में 734 कार्टून में अंग्रेजी शराब मिला, जिसे पुलिस के द्वारा ट्रक सहित जप्त करते हुए, आरोपी ट्रक चालक  चिमा राम उम्र 26 वर्ष को हिरासत में लिया गया।
      पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ट्रक चालक चिमा राम ने बताया कि वह उक्त ट्रक को वह चंडीगढ़ पंजाब से लेकर रांची तक आ रहा था, उसे चंडीगढ़ में एक दूसरे व्यक्ति के द्वारा उसे ट्रक दिया गया था, उसे नहीं पता था कि ट्रक में क्या है, उसे ट्रक को रांची तक ले जाना था, जहां से कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को लेकर बिहार जाता। आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि उसे, इसके लिए 45000रु दिया जाता।
       पुलिस को संदेह है इस प्रकार की शराब की तस्करी में किसी बड़े सेंडिकेट की शामिल होने की संभावना है, जो कि अत्यंत ही शातिर तरीके से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे हैं। तस्करी में संलिप्त सिंडिकेट की पता साजी हेतु पुलिस की जांच जारी है
     जशपुर पुलिस ने  पूर्व में, इसी पैटर्न में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए, दो ट्रकों को पकड़ा था, जिसमें से एक ट्रक को दुलदुला क्षेत्र से व दूसरे ट्रक को अनूपपुर मध्य प्रदेश से पकड़ कर लाया गया था, जिसमें  से लगभग एक करोड़ रुपए कीमत का 1574 पेटी में 14025 लीटर, अंग्रेजी शराब को बरामद कर जप्त किया गया था। उक्त मामलों में भी तस्करों के द्वारा ड्राइवरों को अच्छी रकम का लालच देकर एक निश्चित स्थान से ट्रक को निर्धारित स्थान तक ले जाने  हेतु दिया जाता था, जहां सिंडिकेट के सदस्यों के द्वारा ट्रक को ले लिया जाता था, व ड्राइवर को पैसे देकर वापस लौटा दिया जाता था, वहां से कोई और व्यक्ति ट्रक को लेकर, अन्य निर्धारित स्थान पर ले जाता था, जिससे कि ड्राइवरों को पता न चल सके कि माल कहां से लोड हुआ है, और कहां ले जाया जा रहा है। तस्करों के द्वारा उन्हीं रास्तों का उपयोग किया जाता है जहां, टोल नाका, व पुलिस नाका कम होते हैं।
      वर्तमान प्रकरण में  भी ट्रक चालक अवैध शराब से भरी ट्रक को चंडीगढ़,हिमाचलप्रदेश, लखनऊ, अंबिकापुर, जशपुर, होते हुए, रांची झारखंड तक आ रहा था, जहां से कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को  लेकर बिहार  जाता। मगर जशपुर पुलिस की सक्रिय मुखबिर तंत्र से अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को जशपुर में ही ,नेशनल हाइवे आगडीह के पास पकड़ लिया गया व ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस ने ट्रक से 734 कार्टून, में 6588 ली अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 51 लाख रुपए  है, को जप्त कर लिया है। व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक UP12AT1845 को  भी पुलिस ने जप्त कर लिया है, ट्रक की कीमत लगभग 16 लाख रु है।
 पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 34(1)(क), व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी चिमा राम, उम्र 26 वर्ष, थाना बायतु बाड़मेर, राजस्थान को प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
     मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर आशीष कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक एसन पाल, प्रधान आरक्षक नवीन दत्त तिवारी, आरक्षक उपेन्द्र सिंह नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र से अवैध रूप से  भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते ट्रक को पकड़ा है व ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, मामले में किसी अंतरराज्यीय शराब तस्करी सिंडिकेट की शामिल होने की संभावना है, जिसमें पुलिस की जांच जारी है, तस्करी में शामिल अन्य लोगों को भी पुलिस के द्वारा बख्शा नहीं जावेगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet girişseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinos