35 परिवारों की हिंदू धर्म में हुई वापसी

सक्ती : पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को धर्म सेना जिला सक्ती की ओर से वृहद कार्यक्रम का आयोजन जोबा आश्रम में किया गया। कार्यक्रम में घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 3100 पार्थिव शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा के पश्चात प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, साध्वी प्रज्ञा भारती, ऊं महराज जोबा आश्रम, प्रांत प्रचारक विश्व हिन्दू परिषद आचार्य राकेश सहित अन्य उपस्थित अतिथियों के समक्ष 35 परिवारों की फार्म भरवाकर और उनके पैर धोकर विधिवत घर वापसी कराई गई। घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना सक्ती के पदाधिकारियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे बीच से जो भी भाई या बहन भटक गये हैं और वह घर वापसी करना चाहते हैं तो आप सभी इसी प्रकार सहयोग से उन्हें पुनः घर वापसी कराएं। आप सभी जब भी इस पुनीत कार्य में मुझे याद करेंगे मैं आप सभी के साथ खड़ा मिलूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *