पुलिस ने 52 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला

धमतरी: जिले में गुमशुदा लोगों को खोजने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन तलाश’ ने 52 परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। लंबे समय से अपने परिजनों के बिछड़ने के ग़म में डूबे परिवारों ने जब अपने स्वजनों को सही-सलामत वापस पाया तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में 1 जून से 30 जून तक यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिलेभर के थाना क्षेत्रों के बीच स्पर्धा आयोजित की गई। इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। हर थाना ने गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान जिले से लापता 52 महिला, पुरुष, युवक-युवती और बच्चों को खोज निकाला गया।

प्रतियोगिता में थाना कोतवाली ने सबसे अधिक गुमशुदा व्यक्तियों को खोज निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। भखारा थाना दूसरे और कुरूद थाना तीसरे स्थान पर रहे। कोतवाली और भखारा थाने ने 10-10 जबकि कुरूद थाना ने 9 गुम इंसानों को ढूंढा। शेष 23 व्यक्तियों को अन्य थानों ने खोज निकाला। पुलिस अधीक्षक ने विजयी थानों को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इस अभियान में तकनीकी विश्लेषण, इंटरनेट मीडिया से प्राप्त इनपुट, परिजनों से बातचीत और सघन तहकीकात के माध्यम से पुलिस को सफलता मिली। पुलिस टीमों ने कई जिलों और राज्यों में जाकर पतासाजी की। खोजे गए व्यक्तियों में 5 बालिकाएं, 37 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं।

अभियान के दौरान कई संवेदनशील कारण भी सामने आए। कुछ महिलाएं इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम व फेसबुक के जरिए बनी दोस्ती के कारण अनजान लोगों से मिलने के लिए घर छोड़ चुकी थीं। कुछ महिलाएं विवाह के झांसे में आकर घर से चली गई थीं। वहीं, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति भी अन्य इलाकों में भटकते पाए गए। कई महिलाओं ने पारिवारिक विवाद या डांट-फटकार के चलते अपना घर छोड़ दिया था।

इस अभियान के सफल समापन के बाद जिले के पुलिस अधिकारी और जवानों में सेवाभावी कार्यों के प्रति और अधिक उत्साह देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से पुलिस और समाज के बीच विश्वास और भी मजबूत होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में पुलिस इसी समर्पण के साथ काम करती रहेगी, ताकि हर नागरिक को सुरक्षा और सहयोग का विश्वास मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetaviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobet