जेल से छूटकर 70 साल की बुजुर्ग से किया रेप

रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर में बेटा 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 4-5 दिनों तक रेप करता रहा। जब वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो वृद्ध ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वो 5 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म कर चुका है। घटना मामला आरंग थाना मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी 42 साल का है। जेल से छूटने के बाद वो बुजुर्ग महिला से छेड़खानी करने लगा। उसने इसका विरोध किया, लेकिन वो नहीं माना। उसने कुछ दिन पहले ही चार से पांच दिनों तक लगातार रेप किया। 15 जुलाई को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। इसी आरोपी ने साल 2010 में 5 साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन 2017 में आरोपी जेल से छूटकर बाहर आ गया। इसके बाद उसने अपनी बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ भी किया था। इस संबंध में भी उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि बाद में पीड़िता ने खुद उसे जेल से छुड़वाया था। लेकिन आरोपी ने इस बार उसी के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी बेरोजगार है, नशे का आदी है। उसकी बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं। वो अपनी मां के साथ अकेला घर पर रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal