गहरी खाई में गिरा बोर खनन ट्रक, 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

कवर्धा: कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरिया-बजाग रोड पर स्थित हनुमतखोल से ठीक पहले छाटा घाटी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। शहडोल (मध्य प्रदेश) से बेमेतरा जा रहा बोर खनन ट्रक (क्रमांक टीएन 88 डी 1702) अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में सवार नौ मजदूरों में से पांच की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7.30 बजे जब ट्रक छाटा गांव के पास मोड़ पर पहुंचा और असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक के अगले पहिये टूटकर ऊपर जा गिरे और वाहन खाई में बिखर गया। पहाड़ की तलहटी में फंसे मजदूरों की चीखें सुनकर कुछ राहगीर रुके और नीचे झांके तो नजारा भयावह था। राहगीरों ने 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी।

कुछ शव बुरी तरह कुचल गए, तो कुछ ट्रक के मलबे में दबे मिले। मृतकों में गजेंद्र राम (30) ग्राम ठेठे टांगर, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर, सुभाष राम (25) ग्राम बरागजोर, थाना कुनकुरी, हरीश (19) ग्राम बरागजोर, देवधर (45) ग्राम नारियरढार, कोका भरी, थाना भंसानेल, जिला जशपुर और राज (50) ग्राम तिर चूमगोड़, थाना नामकल, जिला नामकल (तमिलनाडु) शामिल हैं।
ये घायल, ईलाज जारी

हरिवलगन (38) चालक, निवासी तिरचूमगोड़, सागर (45)जिला नामकल, बलराम देवाय (25) ग्राम ठेठे टांगर, थाना कुनकुरी, भीमाराम (19) ग्राम दोकड़ा, जिला जशपुर गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका ईलाज जारी है।

ट्रक के टूटे हिस्सों को काटकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका है।ट्रक की तकनीकी जांच की जा रही है। चालक हरिवलगन से पूछताछ जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के निधन और चार के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal