बाबा धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत

भाटापारा: रेलवे ने बाबा धाम (देवघर) जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। भारतीय रेलवे ने दुर्ग से पटना के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिसका ठहराव भाटापारा रेलवे स्टेशन में भी रहेगा। इससे अब श्रद्धालुओं को आठ दिनों तक विशेष रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। पहले रेलवे ने दुर्ग से पटना के लिए छह, 13, 20 और 27 जुलाई को विशेष ट्रेन संचालन की घोषणा की थी। अब एक नई स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त रूप से सात, 14, 21 और 28 जुलाई को दुर्ग से रवाना होगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन आठ, 15, 22 और 29 जुलाई को पटना से छूटेगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए कुल 1008 कन्फर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा दुर्ग से पटना के बीच चलने वाली एक और साप्ताहिक ट्रेन (08797) हर सोमवार को दुर्ग से रवाना होगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन (08798) प्रत्येक मंगलवार को पटना से छूटेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें दो एसी थ्री टियर, 13 स्लीपर, चार सामान्य और दो एलआरडी कोच शामिल हैं। भाटापारा स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से यहां के यात्रियों को भी सीधी सुविधा का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetaviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobet