नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा

अंबिकापुर: झारखंड के गढ़वा से छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के गढ़वा से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (160 किलोमीटर) तक 450 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा की है। गढ़वा में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे थे।

अंबिकापुर-रामानुजंगज-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में 110 किमी का हिस्सा छत्तीसगढ़ में आता है। शेष 50 किलोमीटर हिस्सा झारखंड राज्य में है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग में अंबिकापुर से रामानुजगंज तक ( सेमरसोत अभयारण्य को छोड़कर) टू लेन सड़क निर्माण के लिए तीन साल पहले लगभग 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ठेका कंपनियों से अनुबंध कर लिया गया है। इसके लिए पेड़ों की कटाई हो गई है।

बारिश के बाद आगे का कार्य शुरू होगा। अब फोरलेन की मंजूरी दी गई है। व्यापार और यात्री परिवहन के साथ झारखंड और बिहार से उत्तर छत्तीसगढ़ के सामाजिक,सांस्कृतिक रिश्ते को सुलभ आवागमन की सुविधा से बल मिलेगा।

वर्तमान में अंबिकापुर से रामानुजगंज तक की सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। पुल-पुलियों की हालत भी खराब है। इस मार्ग पर आवागमन अत्यंत कष्टकर हो गया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़ ,अंबिकापुर से प्रतिदिन 60 से अधिक बसों का संचालन झारखंड और बिहार के गया, पटना, रांची, औरंगाबाद,सासाराम, डाल्टेनगंज,गढ़वा के लिए होता है। इसके अलावा निजी वाहनों से भी लोग आना-जाना करते हैं। झारखंड और बिहार के लोग बड़ी संख्या में नियोजित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetjojobetluxorbahiskingroyal