हैरी ब्रूक ने भारत को दी चेतावनी

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। दोनों टीमें इस समय एजबेस्टन में भिड़ रही हैं, जहां भारत के पहली पारी में बनाए 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड एक समय पांच विकेट पर 387 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था, लेकिन यहां से भारतीय गेंदबाजों ने गेम पूरी तरह बदल दिया। यहां इंग्लैंड ने अपने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 20 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए।

इस तरह भारत को पहली पारी में 180 रनों की भारी भरकम लीड मिली। भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी कुल बढ़त 244 रनों की हो गई। भारत मैच के चौथे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर इंग्लैंड के सामने बड़ा टारगेट रखना चाहेगा। भारत बेशक इस मैच में मजूबत स्थिति में नजर आ रहा हो, लेकिन इससे इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को कोई टेंशन नहीं है। उन्होंने चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है इंग्लैंड भारत से मिले किसी भी लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार है।

ब्रूक ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब भी लगता है कि हम यह टेस्ट मैच जीत सकते हैं। हर कोई जानता है कि वे हमें जो भी चुनौती देंगे, हम उसे हासिल करने की कोशिश करेंगे। हमने पहले भी ऐसा किया है और हम फिर से कोशिश करेंगे। स्मज [जेमी स्मिथ] के साथ कुछ समय बिताना अच्छा लगा। उम्मीद है कि हम वापसी कर लेंगे।’

ब्रूक ने मौजूदा सीरीज में अब तक तीन पारियों में 85.67 की अविश्वसनीय औसत से 257 रन बनाए हैं। एजबेस्टन टेस्ट में भारत के बनाए 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड एक समय अपने पांच विकेट सिर्फ 84 रनों पर गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद टीम को ब्रूक और विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने संभाला। उन्होंने छठे विकेट के लिए 303 रनों की शानदार साझेदारी करके टीम की वापसी कराई। इस दौरान ब्रूक ने 158 जबकि स्मिथ ने 184 रनों की आकर्षक पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet